फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Closure in OPD in government hospitals

बुखार, नजला-जुकाम के बढ़ रहे रोगी

Sat, 24 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Closure in OPD in government hospitals
नजीबाबाद/नांगलसोती। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुखार, नजला-जुकाम और खांसी के बड़ी संख्या में रोगी प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नांगलसोती, जीतपुर खास, शहजादपुर, खानपुर, मायापुरी, तिसोतरा, हरचंदपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित मरीज झोलाछाप चिकित्सकों के यहां उपचार करा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में उपचार की सुविधा न मिलने से रोगियों को प्राइवेट चिकित्सकों के यहां महंगे इलाज के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संक्रमण के दौर में प्राइवेट चिकित्सक कई-कई दिन बुखार से पीड़ितों का बिना कोविड जांच करवाए उपचार दे रहे हैं, जिससे अनेक मरीजों की हालत बिगड़ती जा रही है। रोगी स्वयं भी कोरोना की जांच कराने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नांगलसोती के चिकित्सक डा.राय साहब का कहना है कि संक्रमण के दौर में वायरल बुखार आदि मामलों में भी रोगी को कोविड जांच करा लेनी चाहिए ताकि संक्रमण होने पर उसके फैलाव और रोगी की जान को खतरा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed