{"_id":"5eb986b48ebc3e909214952b","slug":"clinics-sealed-bijnor-news-mrt4813826198","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिक सील किया
विज्ञापन
क्लीनिक सील किया
स्योहारा। गैर पंजीकृत चिकित्सकों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने आरएसपी रोड स्थित दीप क्लीनिक को सील कर दिया।
सीएचसी प्रभारी खालिद अख्तर ने बताया कि एलआईयू द्वारा जिलाधिकारी बिजनौर को जो गैर पंजीकृत चिकित्सकों की रिपोर्ट भेजी गई है उसके आधार पर सोमवार को भीम के नाम से चल रहे दीप क्लिनिक को सील कर दिया गया है। क्लिनिक चलाने वाले व्यक्ति के पास कोई भी चिकित्सा संबंधित प्रपत्र नहीं है। डा. खालिद ने बताया कि इसके अलावा नगर के तीन अन्य चिकित्सकों को भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में बुलाया गया है। उनसे उनके प्रपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया है। फिलहाल इन तीनों के क्लिनिक पिछले तीन दिनों से बंद चल रहे हैं।