{"_id":"63b8608ab0c1d92b714464dd","slug":"cleanliness-campaign-started-in-village-harswada-nazibabad-news-mrt6208177191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव हर्सवाड़ा में चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव हर्सवाड़ा में चला सफाई अभियान
विज्ञापन
गांव हर्सवाड़ा में चला सफाई अभियान
जलालाबाद/नजीबाबाद। खंड विकास कार्यालय के निर्देश पर ग्राम पंचायत हर्सवाड़ा के ईदगाह मार्ग पर गंदगी हटाने का अभियान चलाया गया। बीडीओ ने क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को सार्वजनिक स्थानों से पर कूड़ा नहीं फेंकने के निर्देश दिए हैं।
ग्राम पंचायत हर्सवाड़ा के ईदगाह मार्ग सहित क्षेत्र के कई स्थानों पर खाली प्लाट में गंदगी डाले जाने से राहगीरों को क्षेत्रवासियों को दूषित वातावरण की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। अमर उजाला ने गांव हर्सवाड़ा में गंदगी से क्षेत्रवासी परेशान, रोष शीर्षक से प्रमुखता के साथ छह जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित की। बीडीओ ज्योति चौधरी ने खबर का संज्ञान लेते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत की सफाई के प्रति गंभीर रहने और पंचायत के गंदगी प्रभावित क्षेत्र को साफ करने के निर्देश दिए।
एडीओ पंचायत राकेश कुमार ने ग्राम प्रधान मो. आरिफ से खाली प्लाटों में डाली जा रही गंदगी पर तत्काल रोक लगाने, प्लॉट स्वामियों को इस संबंध में अवगत कराने के निर्देश दिए। बीडीओ और एडीओ के निर्देश पर ईदगाह रोड पर सफाई कर्मचारियों को प्लाट से कूड़ा करकट साफ करने के लिए शुक्रवार को अभियान चलाया। एडीओ पंचायत राकेश कुमार ने कहा कि जिन लोगों के खाली प्लाट में कूड़ा डाला जा रहा है उन्हें चहारदीवारी बनाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के पास कूड़ा डालने का निश्चित स्थान नहीं है। गांव के काफी दूर रम्मनवाला क्षेत्र में कूड़ा डालने के लिए भूमि है। सफाई कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों को खाली प्लाट में कूड़ा आदि न डालने के लिए समय-समय पर सलाह दी जाती है - मो. आरिफ उर्फ मोनू, ग्राम प्रधान हर्सवाड़ा