{"_id":"5e52c35c8ebc3ef409734395","slug":"cleanliness-campaign-conducted-at-railway-station-plantation-done-bijnor-news-mrt4704991133","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान, किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान, किया पौधरोपण
विज्ञापन
बिजनौर में रेलवे स्टेशन पर सफाई करते संत निरंकारी मंडल के अनुयायी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। संत निरंकारी मंडल शाखा बिजनौर के तत्वावधान में निरंकारी मिशन के सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह के 66 वें जन्मदिन पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया गया।
रविवार को संयोजक बाबूराम निरंकारी और मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कुमार निरंकारी के नेतृत्व में पुरुष-महिला सेवादल तथा महात्माओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। संयोजक ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मदिवस पर देशभर के 400 शहरों के करीब 1166 सरकारी अस्पतालों, रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई अभियान चलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बाबा हरदेव सिंह का कहना था कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही जगह हानिकारक है। कहा कि बाबा जी का संदेश है कि सफाई अभियान के साथ साथ पौधरोपण भी किया जाना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए निरंकारी मिशन सदैव राष्ट्र की सेवा और मानवता को समर्पित हैं। इस अवसर पर संयोजक बाबूराम, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कुमार निरंकारी, रुपाली सिंह, गंगाराम, कृष्णबल, यशपाल, सुरेश कुमार, बृजेश कुमार, इंद्रराज, विजयपाल, मनोज कुमार, दीपक, फूलवती आदि मौजूद रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चलाया सफाई अभियान
जलीलपुर में संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीलपुर में सफाई अभियान चलाया। मिशन से जुड़े महेश सिंह ने बताया माता सुदीक्षा जी के संदेश अनुसार स्वच्छता अभियान के तहत ब्लाक जलीलपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उसके आसपास प्रात: से ही मिशन से जुड़े अनुयायियों ने सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान में छतरपाल सिंह, जयवीर सिंह, ऋषिदेव, चरन सिंह, उदल सिंह, आरती, कुसुम, दुलारी, शिवानी, सोनम आदि रहे।