फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cleaning of drains will be completed by the end of June

जून के अंत तक पूरी होगी नालों का सफाई

Tue, 23 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains will be completed by the end of June
बढ़ापुर के मौहल्ला भजड़ावाला में नाले की सफाई करते सफाईकर्मी। - फोटो : BIJNOR
जून के अंत तक पूरी होगी नालों का सफाई
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन के बाद शासन की ओर से ठेके पर रोक लगाए जाने से नालों की सफाई प्रभावित हो गई है। जून के अंत तक ही नालों की सफाई का काम पूरा हो पाएगा। अगर जून में बारिश हुई तो लोगों को जल निकासी न होने से परेशानी उठानी पड़ सकती है।
नगर पालिका हर साल नालों की सफाई का काम ठेके पर कराती थीं। उसके कर्मचारी कुछ जगहों पर ही सफाई का काम करतेे थे। लेकिन इस बार लॉकडाउन लगने व सरकारी धन को कोविड 19 केयर में खर्च करने से परिस्थिति बदल गईं। शासन ने सफाई का काम ठेके पर कराने के बजाए सफाई कर्मचारियों से ही कराने के निर्देश दिए। इस वजह से नालों की तलछट सफाई का काम देर से शुरू हुआ। बिजनौर नगर पालिका क्षेत्र में 16 मुख्य नाले हैं। इनमें से नौ की सफाई पूरी हो चुकी है। गली मोहल्लों की नालियों की सफाई भी की जा चुकी है। बाकी नालों की सफाई का काम भी जून महीने में ही पूरा कर दिया जाएगा। जिले में मानसून जून के अंत या जुलाई की शुरूआत में आता है। बारिश से चार पांच दिन का मौका मिलने पर ही नालों की सफाई का काम पूरा हो पाएगा। हालांकि एक दो बारिश पर भी नगर पालिका का तलछट सफाई अभियान जारी रहेगा। नगर पालिका सफाई निरीक्षक रामगोविंद चौधरी का कहना है कि नालों की तलछट सफाई का काम रोज हो रहा है। सिल्ट उठवाई भी जा रही है। जून महीने में ही सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नूरपुर में 80 प्रतिशत ही हुआ सफाई का काम
नूरपुर। नालों की तलछट सफाई का काम देरी से शुरू होने के कारण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। हालांकि करीब 80 प्रतिशत नालों की सफाई हो चुकी है। पालिका प्रबंधन ने एक दो दिन में काम पूरा करने की बात कही है। बरसात से पहले प्रत्येक वर्ष नालों की तलछट सफाई की जाती है। सफाई का काम 20 जून तक पूरा कर लिया जाता है, लेकिन इस वर्ष सफाई का काम देरी से शुरू होने के कारण अभी सभी नालों की सफाई नहीं हो पाई है। मुरादाबाद मार्ग, स्योहारा मार्ग व चांदपुर मार्ग सहित प्रमुख नालों की सफाई हो चुकी है। गली, मोहल्लों के नालों की सफाई युद्घस्तर पर चल रही है। पालिकाध्यक्ष फारीना इरशाद के मुताबिक इस वर्ष लॉकडाउन के कारण सफाई का टेंडर देरी से हुआ था, जिससे सफाई कार्य में देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से चल रहा है सफाई का कार्य
बढ़ापुर। बढ़ापुर में नालों की तली झाड़ सफाई का काम तेजी से चल रहा है। नगर पंचायत के ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि नालों की सफाई का ठेका अन्य को नहीं देकर पंचायत के सफाईकर्मियों से ही सफाई कराकर करीब 15 लाख रुपये की बचत की है। नगर पंचायत ने कस्बे की संकरी गलियों से डोर टू डोर कूड़ा लेने के लिए ई-रिक्शा की भी शुरूआत की है। नगर पंचायत के पास 40 स्थायी और अस्थायी सफाईकर्मी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष नगर पंचायत ने ठेके के माध्यम से कस्बे के नालों की तली झाड़ सफाई कराकर करीब 15 लाख रुपये व्यय किए थे। नालों की तली झाड़ सफाई का कार्य पिछले डेढ़ माह से चल रहा है जो करीब अगले सप्ताह तक पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed