{"_id":"6390db75da6b4253106c8649","slug":"claimant-said-seat-normal-will-not-withdraw-application-bijnor-news-mrt6168166132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दावेदार बोले, सीट सामान्य, आवेदन नहीं लेगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दावेदार बोले, सीट सामान्य, आवेदन नहीं लेगे वापस
विज्ञापन
दावेदार बोले, सीट सामान्य, आवेदन नहीं लेगे वापस
बिजनौर। जिन दावेदारों ने बिना आरक्षण तय किए ही पार्टी से टिकट के लिए आवेदन किया, वे अब आवेदन वापस लेने से इन्कार कर रहे हैं। दरअसल, इन्होंने यह कहते हुए दावेदारी ठोकी थी कि उनके वर्ग का आरक्षण जारी होगा तो उनका आवेदन स्वीकार कर लेना। बिजनौर पालिका के लिए भाजपा में इस तरह की परेशानी सबसे ज्यादा है। यहां के लिए सभी वर्गों के लोगों ने आवेदन कर रखा है।
जिले में 12 नगर पालिका और छह नगर पंचायतें हैं। पालिकाओं की बात करें तो किरतपुर और शेरकोट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है, बाकी दस पालिकाओं में अध्यक्ष पद की सीट सामान्य श्रेणी में हैं। नगर पंचायतों में केवल झालू को ही महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में 15 निकाय अनारक्षित हैं। जिसे लेकर सभी वर्गों के संभावित उम्मीदवारों ने ताल ठोकनी शुरू कर दी है। बिजनौर पालिका में भाजपा के सामने यह दिक्कत खड़ी हो गई है कि सभी वर्गों के दावेदारों ने आवेदन कर दिए हैं।
ऐसे लोग भी है, जिन्होंने यह कहते हुए आवेदन किया था कि उनके वर्ग का आरक्षण तय हो जाएगा तो उनके आवेदन को स्वीकार कर लेना, आरक्षण उनके वर्ग का नहीं आया तो आवेदन वापस कर लेंगे। अब सीट सामान्य होने पर कोई भी आवेदन वापस लेने को तैयार नहीं है। बिजनौर पालिका में अध्यक्ष पद का टिकट पाने के लिए वैश्य, ब्राह्मण, एससी आदि सभी वर्गों के पदाधिकारियों ने आवेदन कर रखा है। हल्दौर, धामपुर, शेरकोट, किरतपुर में भी कुछ ऐसे ही हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
अभी दावेदारों की संख्या और बढ़ेगी : सुभाष वाल्मीकि
भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने बताया कि बिजनौर में दस से ज्यादा दावेदार हैं। इसी तरह जिले भर में 150 से ज्यादा दावेदारों के आवेदन आ चुके हैं। सामान्य सीट है, इसलिए सभी के लिए मौका है और आवेदन आ रहे हैं। पार्टी हाईकमान ही टिकट तय करेगी।
बिजनौर में 12 दावेदार सामने आए : राशिद हुसैन
सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने बताया निकाय चुनाव में दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। अन्य नगर पालिका और नगर पंचायत में भी दावेदार आ रहे हैं। लगातार दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। गठबंधन में यह चुनाव लड़ा जाएगा। सपा और रालोद पार्टी की कमेटी दावेदारों पर निर्णय लेगी।
दावेदार लगातार आ रहे, कमेटी लेगी निर्णय : नागेंद्र पंवार
रालोद जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने बताया कि छह सदस्य कमेटी बन चुकी है। जिसमें तीन सदस्य सपा से भी हैं। नौ दिसंबर को बैठक होगी, जिसमें तय होगा कौन सी सीट पर किस पार्टी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। बिजनौर नगर पालिका के लिए छह दावेदारों के आवेदन आ चुके हैं।
सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव : राजेंद्र सिंह
बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। आरक्षण तय होने के बाद दावेदार आने शुरू हो गए हैं। बिजनौर में भी तीन से ज्यादा मजबूत दावेदार हैं और इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।