फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Civil Lines Road will be called Gaurav Path

Bijnor News: गौरव पथ कहलाएगी सिविल लाइंस रोड

Wed, 29 Jul 2026 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Civil Lines Road will be called Gaurav Path
बिजनौर। सिविल लाइंस रोड की अब सूरत बदलने जा रही है। यह गौरव पथ कहलाएगी और फुटपाथ के साथ डिवाइडर भी बनेगा। सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बिजनौर शहर में शक्ति चौक से सदर बाजार जाने वाली सड़क अतिक्रमण और वाहनों के बढ़ते बोझ से जूझ रही है। इस सड़क पर कार से चलना दूभर रहता है। सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की भीड़ रहती है। इसके साथ ही अतिक्रमण भी कर रखा है। इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग काफी समय से उठती रही है।
विज्ञापन

अब नगर पालिका ने इस सड़क की सूरत बदलने का खाका तैयार कर लिया गया है। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। इसके साथ दोनों ओर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ का निर्माण भी किया जाएगा। साढ़े आठ सौ मीटर लंबी इस सड़क के सुंदरीकरण पर करीब आठ करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के चौड़ीकरण में बिजली के पोल और जगह-जगह रखे ट्रांसफार्मर भी बाधा है। ऐसे में चौड़ीकरण करने के लिए बिजली की लाइन और पोल को शिफ्ट किया जाएगा। शिफ्ट करने का खर्च भी नगर पालिका ही उठाएगी। सड़क पर डिवाइडर बनाने के बाद बीच में विक्टोरियां लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा दोनों लेन के दोनों तरफ भी लाइट लगाई जाएंगी।

नगर पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने बताया कि शहर की आबादी बढ़ी है। ऐसे में सिविल लाइंस रोड पर भी वाहनों का ज्यादा दबाव रहता है। जाम का स्थायी समाधान तलाशने के लिए इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। बीच में डिवाइडर बनाकर सड़क को दो लेन में विभाजित कर दिया जाएगा।
अभियंता यशवंत ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed