फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   City's electricity supply cut off without notice, people remain worried

Bijnor News: बिना सूचना दिए ही गुल कर दी शहर की बिजली आपूर्ति, लोग रहे परेशान

Wed, 07 Jan 2026 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
City's electricity supply cut off without notice, people remain worried
शामली। शहर में बिजली विभाग ने मंगलवार को अचानक ही बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे के लिए बंद कर दी। वर्मा मार्केट, हनुमानधाम रोड, दिल्ली रोड और धीमानपुरा रोड पर बिजली गुल होने से व्यापारियों और आम जनता के दैनिक कामकाज ठप हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने नगर पालिका रोड पर टूटे केबिल को बदलने का कार्य किया, लेकिन इसके लिए पहले कोई सूचना नहीं दी गई। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद करीब साढ़े तीन बजे के आसपास इसे बहाल किया गया। जेई जोखम ने बताया कि बिजली गुल रहने का कारण केबिल बदलना था, जिसे तकनीकी टीम ने समय रहते ठीक कर दिया।
विज्ञापन


बोले लोग
ऊर्जा निगम को एक दिन पहले ही सूचना देनी चाहिए थी। बिना सूचना के बिजली बंद होने से सभी को परेशानी उठानी पड़ी। – मोंटी कुमार, व्यापारी

जर्जर लाइनों को जल्द बदलना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी कटौती न हो। बिजली गुल रहने से व्यापार और दैनिक कामकाज प्रभावित हुए। – हरी कुमार

बिजली गुल होने की कोई सूचना नहीं दी गई थी, इससे काफी परेशानी हुई। समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए – जिया लाल गुप्ता, व्यापारी
बिजली राहत योजना में उत्साह :
शहर के बिजलीघर और एसई कार्यालय में चालू बिजली राहत योजना के तहत अब तक 40 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनके पांच लाख रुपये बकाया जमा कराए गए। अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अभियान जारी रहेगा और लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed