{"_id":"5839d5524f1c1b663a13c7e3","slug":"choron-ne-lakhon-ka-maal-udaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने लाखों का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में तीन बंद मकानों सहित पांच स्थानों पर चोरों ने जेवरात, नकदी सहित लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। चोरों के आतंक से गांवों में दहशत का माहौल है। इसके कारण ग्रामीण पहरा देकर रात गुजार रहे हैं।
गांव सिजौली में अनीस अहमद के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। अलमारी में रखा सोने का एक पैंडल, चांदी की पाजेब ,दस्तबंद, गैस सिलेंडर, कीमती कपड़े और दो हजार रुपये चुरा ले गए। इसके साथ चोर अनीस अहमद के भाई के घर में घुसकर तांबा पीतल के बर्तन, कपड़े सहित अन्य सामान भी चुराकर ले गए।
सिजौली के ही वकील अहमद के घर से बर्तन, कीमती सामान और दो हजार की नकदी साफ कर दी। इसके अलावा गांव रायपुर लकड़ा से किसान देवेंद्र कुमार के घेर से करीब 25 हजार रुपये की बुग्गी चोरी कर ली। उधर, गांव सदरूददीनगर निवासी कारी खालिद के घर में दो महिला चोर घुस गई। घर में मौजूद महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर सोने की एक चैन, एक जोड़ी बाली, लौंग, अंगूठी चांदी की पाजेब के अलावा 23 हजार रुपये चोरी कर ले गई।
विज्ञापन
महिलाओं ने होश आने के बाद शोर मचाया। इसके बाद मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे। लेकिन उक्त महिलाओं का पता नहीं लग सका। बाद में तहरीर पुलिस को दे दी है। ग्रामीणों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।