फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chinoy Seth, whose houses are made of glass ....

चुनाय सेठ, जिनके घर शीशे के होते हैं ....

Mon, 08 Mar 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Chinoy Seth, whose houses are made of glass ....
अख्तर उल इमान (फाइल फोटो)। - फोटो : BIJNOR
चिनॉय सेठ, जिनके घर शीशे के होते हैं ....
विज्ञापन

बिजनौर। चिनॉय सेठ, जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। फिल्म वक्त में बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले अभिनेता राजकुमार द्वारा बोला गया यह डायलॉग आज भी बेहद प्रसिद्ध है। इस डायलॉग को लिखने वाले अख्तर उल इमान जनपद बिजनौर के नजीबाबाद के निकट गांव घिसटपुरी में पैदा हुए थे। यह गांव पत्थर गढ़ के किले के निकट है और ग्राम पंचायत महावतपुर के अंतर्गत आता है। अख्तर उल इमान उन चंद लेखकों में रहे जिन्हें फिल्म फेयर अवार्ड और साहित्य अकादमी पुरस्कार दोनों से सम्मानित किया गया।

अख्तर उल इमान को बचपन से ही शायरी का शौक था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नजीबाबाद और बिजनौर में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह सरकारी नौकरी करने लगे। नौकरी के साथ-साथ अख्तर उल इमान ऑल इंडिया रेडियो से जुड़ गए। 1945 में वह मुंबई चले गए निर्देशक बीआर चोपड़ा के साथ उन्होंने वक्त, हमराज और कानून जैसी फिल्में कीं। वक्त को बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हुई। वक्त के डायलॉग आज भी याद किए जाते हैं। अख्तर उल इमान ने कानून फिल्म के संवाद लिखें। इस फिल्म की विशेषता यह थी कि इस फिल्म में कोई भी गाना नहीं था, जबकि उस समय बिना गाने की फिल्म की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उनके लेखन में जहां उर्दू की बानगी दिखाई देती है। वहीं, उनके लेखन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की खड़ी बोली का भी प्रभाव भी दिखता है। अख्तर उल इमान ने जमीर, दाग, धुंध, जोशीले, आदमी और इंसान, चिराग, इत्तेफाक, हमराज, पत्थर के सनम, गवन, मेरा साया, फूल और पत्थर, गुमराह जैसी लगभग चार दर्जन फिल्मों की पटकथा लिखी। उनकी कई किताबें भी प्रकाशित हुई। उनकी किताब यादें को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला, जबकि संवाद लेखन के लिए फिल्म वक्त और धर्मपुत्र के लिए अख्तर उल इमान को दो फिल्म फेयर अवार्ड भी मिले। शोले फिल्म में गब्बर का अभिनय करने वाले अभिनेता अमजद खान से उनकी पुत्री का विवाह हुआ था। अख्तर उल इमान की मृत्यु 7 मार्च 1996 को मुंबई में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed