{"_id":"68d6d918eae58da1b10c5682","slug":"children-were-studying-in-the-class-leopard-entered-the-school-bijnor-news-c-27-1-bij1007-161259-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कक्षा में पढ़ रहे थे बच्चे, स्कूल में पहुंच गया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कक्षा में पढ़ रहे थे बच्चे, स्कूल में पहुंच गया गुलदार
Sat, 27 Sep 2025 07:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात के ग्राम इस्लामपुर वेगा के परिषदीय स्कूल में गुलदार के आने के बाद अभिभावक व शिक
बरुकी। कोतवाली देहात थाने के गांव इस्लामपुर बेगा उर्फ बेगावाला में शुक्रवार को गुलदार परिषदीय स्कूल तक पहुंच गया। गुलदार को टूटी चहारदीवारी से अंदर आते देख आंगनबाड़ी सहायिका ने शोर मचा दिया। इस पर गुलदार गन्ने के खेत में चला गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल में पहुंच गए। उन्होंने पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की।
प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी टूटी हुई है। चहारदीवारी से सटा गन्ने का खेत है। शुक्रवार को सुबह विद्यालय संचालन के समय वहां मौजूद आंगनबाड़ी सहायिका प्रवेश देवी ने गुलदार को टूटी चहारदीवारी के पास देखा।
उसके शोर मचाने पर विद्यालय में पढ़ा रहे शिक्षामित्र संजय सिंह ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कमरों के दरवाजे बंद कर दिए। सूचना पर अभिभावक विद्यालय पहुंच गए। गुलदार देखे जाने से अभिभावक, शिक्षक व बच्चे भयभीत हैं।
विज्ञापन
रसोइया ने बताया कि पूर्व में भी गांव के आसपास गुलदार देखे गए हैं। बीते सप्ताह क्षेत्र में दो गुलदारों का वीडियो भी वायरल हुआ था। अभिभावकों का कहना है कि जरूरी सुरक्षा इंतजाम के बिना वह बच्चों को विद्यालय नहीं भेजेंगे। विद्यालय के मुख्य अध्यापक रोशन लाल घटना के समय प्रशिक्षण में गए थे।
विद्यालय में शिक्षामित्र संजय सिंह के अलावा एक महिला शिक्षामित्र, सहायक अध्यापिका, दो रसोइया और आंगनबाड़ी सहायिका मौजूद थीं। विद्यालय में लगभग 40 बच्चे उपस्थित थे। घटना के बाद अधिकारियों को अवगत कराकर विद्यालय की छुट्टी कर दी गई। मुख्य अध्यापक ने बताया कि विद्यालय की चाहरदीवारी से सटा हुआ नाला है। इसके कारण बरसात में चाहरदीवारी गिर गई। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था।