फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Children up to class eight will get free uniform'

‘ कक्षा आठ तक के बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क यूनिफार्म’

Tue, 02 Jun 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
'Children up to class eight will get free uniform'
‘ कक्षा आठ तक के बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क यूनिफार्म’
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम ने सभी परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2020-2021 में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को दो दो सेट नि:शुल्क यूनिफार्म बांटने के निर्देश दिए हैं। कहा कि विद्यार्थियों को समय से यूनिफार्म देना शासन की प्राथमिकता है।

डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत परिषदीय, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक तथा राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, गरीबी रेखा के नीचे के परिवार के विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफार्म दिलाने को व्यय करने का प्रावधान किया गया है। गरीबी रेखा के ऊपर नॉन बीपीएल विद्यार्थियों को यूनिफार्म देने का खर्च बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। स्काउट गाइड को भी दो सेट नि:शुल्क यूनिफार्म में से एक सेट स्काउट गाइड की दी जाएगी। यूनिफार्म के कपड़ों की आपूर्ति उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से की जाएगी। स्कूल खुलते ही विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा यूनिफार्म बांटी जाएगी। यूनिफार्म बच्चे के नाप की होनी चाहिए। सभी अफसरों को दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एडीएम न्यायिक डा.नितिन मदान, बीएसए महेशचंद, डीपीआरओ सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed