फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children coming to Chacha Nehru in schools

स्कूलों में चाचा नेहरू बनकर आए बच्चे

Wed, 15 Nov 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Wed, 15 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Children coming to Chacha Nehru in schools
चंदक में आरपीएस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्कूलों में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
कुक्कुज नेस्ट प्ले स्कूल इंद्रा विहार कॉलोनी में बच्चों ने नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। काव्या, स्पर्शिका, समर्थ वर्मा, शेफ और अवनिका ने शानदार प्रदर्शन किया। मंजरी अग्रवाल, तान्या, शिवा, निगहत परवी, आरआर गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कृत किया। एएन इंटरनेशनल स्कूल में गारलेंड रेस में फैज, विहान, यश, बालिका वर्ग में प्राची, जैन शिफा, टॉय वियरिंग रेस में देव, नोमान, अक्ष, बालिका वर्ग में दर्पण, शिफा, मानवी, 100 मीटर रेस में नितिन, तनवीर, प्रत्यक्ष, वॉल रेस में ओम, निवान, आतिफ, बालिका वर्ग में मिष्टी, मनस्वी, तनुष्का ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। प्रधानाचार्य डा.सरजीत सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर चाचा नेहरू के चित्र सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि चाचा नेहरू ने देश की उन्नति के लिए अनेक कानून बनाए। नजाकत अलवी, सुधीर पाराशर, उमराव सिंह, मुन्नालाल प्रेमी, मुनीश त्यागी, शेर सिंह, गुलशन कुमार आदि मौजूद रहे। वर्धमान कॉलेज में बीएड विभाग के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में चाचा नेहरू और महान वैज्ञानिक प्रोफेसर बीरबल साहनी को श्रद्धांजलि दी गई। डा. सीएस शुक्ला रहे। भाषण प्रतियोगिता में बरखा प्रथम, साक्षी जैन द्वितीय, नेहा टांक और प्रीति तृतीय रहीं। आकांक्षा गुप्ता, डॉ. एसके जोशी, डॉ. निदा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विनायक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक राकेश कुमार, प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों में देश के भविष्य को देखते थे। आरजेपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. आरके त्यागी रहे। यूनिवर्सल एकेडमी में अनेक कार्यक्रमों में अक्षरा, जानवी, दक्ष, कुनाल, अनुषा, यश, कुनाल, चारू, ताशु, दिव्यांशु आदि ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य आरके सक्सेना रहे। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के कार्यक्रम में बच्चों को गुलाब के फूल भेंट कर वंदेमातरम और राष्ट्रगान कंठस्थ कराया गया। डीजीसी अजय कुमार अग्रवाल, शिखा गुप्ता, मीनू गोयल, सविता अग्रवाल, शशि शर्मा, विभा जैन, रेखा अग्रवाल, कुसुम लता, निशा गर्ग आदि मौजूद रहे।
मिलेनियम पब्लिक स्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में जेसी बोस और आर्यभट्ट सदन प्रथम, रमन सदन द्वितीय, अब्दुल कलाम सदन तृतीय रहे। प्रधानाचार्य उत्तम बाजपेयी ने चाचा नेहरू के बारे में बताया। बाल विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में खुशी और कार्तिक प्रथम, सिमरन व विज्ञांशु द्वितीय, रिया शर्मा और वंश चौधरी तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में प्रीति गुप्ता, बबीता सक्सेना, नेहा खन्ना रहीं। प्रधानाचार्य प्रीति गुप्ता, राजरानी अनुपम वर्मा, पूनम त्यागी, दीप्ति वर्मा, प्रज्ञा, नैना खन्ना, सुचित्रा आदि मौजूद रहे। एचएम पब्लिक स्कूल में चेयरमैन अशोक चौधरी, प्रबंधिका कुसुम चौधरी, प्रधानाचार्य अनुज सक्सेना ने चाचा नेहरू के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। बच्चों व अध्यापकों की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। सेंट मेरी स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। फादर डॉ. मैथ्यू जॉन, प्रधानाचार्या सिस्टर रिंसी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चे रंग बिरंगे कपड़े पहनकर स्कूल पहुंचे। उधर, चंदक में प्राथमिक विद्यालय बुडगरा में मुख्य अध्यापिका पूनम रानी और एनपीआरसी अरुण कुमार, नरेंद्र कुमार ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। बुडगरी, असगरपुर, बहादुरपुर और समस्त परिषदीय स्कूलों में चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई। आरपीएस महाविद्यालय में दौड़ और चार्ट प्रतियोगिता आयोजित हुई। आर पी एस पब्लिक स्कूल चंदक में बच्चों ने कश्मीरी डांस पर खूब ताली बटोरी । डॉ. बीरबल सिंह और प्राचार्य अंकुर त्यागी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर तपराज सिंह, नरोत्तम सिंह, जितेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, मीनाक्षी, रूबी सैफी, शकुंतला, विमलेश, नूतन, खुशबू, दीपिका, शिवानी आदि का योगदान रहा।
उधर, बढ़ापुर में एसएस बाजवा मॉडर्न अकादमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में किंडरगार्डन से वंश प्रथम प्रियांशु और उमैर द्वितीय सिमरन प्रीत तृतीय स्थान रहीं। प्रधानाचार्या डा. मेघा एस वर्मा ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उधर, किरतपुर में सेंट पीटर्स विद्यालय में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस और ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। ग्रुप डांस में बाल श्रम, बेघर बच्चे और नारी शक्ति आदि थीम पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। मैनेजर फादर शीजू और प्रधानाचार्या सिस्टर आंसी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। अध्यापिकाओं ने मिलकर बच्चों के लिए एक सुुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed