{"_id":"5db9d8258ebc3e93da78a07e","slug":"children-and-fruit-trader-die-of-fever-bijnor-news-mrt451066692","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बच्चे और फल व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बच्चे और फल व्यापारी की मौत
विज्ञापन
बुखार से बच्चे और फल व्यापारी की मौत
चंदक/नहटौर। जिले में बुखार का कहर जारी है। बुधवार को चंदक में बुखार से एक फल व्यापारी और नहटौर में चार वर्षीय बालक की मौत हो गई।
कस्बा चंकद निवासी एक फल व्यापारी की बुखार से मौत हो गई। कस्बा चंदक निवासी दौलतमंद (60) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों के अनुुसार काफी दिनों तक उन्होंने स्थानीय चिकित्सक से ही दौलतमंद का उपचार कराया। आराम न मिलने पर परिजनों ने उसे बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती करा दिया। हालात में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने दौलतमंद को मंगलवार को उसे ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया। मंगलवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार बुखार के साथ साथ लीवर व फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था। व्यापारी की मौत से परिजनों में कोेहराम मचा है।
नहटौर में बुखार से एक मासूम की असमय मौत हो गई। गांव नन्हेड़ा निवासी सद्दाम का चार वर्षीय पुत्र आसिम अपनी मां के साथ नानी के घर गांव फुलसंदा आया हुआ था। बताया जाता है कि वहां उसे बुखार आया। परिजनों ने उसे गांव के ही चिकित्सक से उपचार कराया। उसकी हालत में सुधार न होता देख उन्होंने उसे बिजनौर निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने उसे दवाई देकर वापस भेज दिया। प्रात: अचानक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।