फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child poets praised Guru Gobind Singh

Bijnor News: बाल कवियों ने किया गुरु गोबिंद सिंह का गुणगान

Fri, 30 Dec 2022 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:01 PM IST
विज्ञापन
Child poets praised Guru Gobind Singh
बाल कवियों ने किया गुरु गोबिंद सिंह का गुणगान
विज्ञापन

धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से चल रहे दशमेश गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 20 दिवसीय प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार रात बाल कवि दरबार का आयोजन हुआ। बाल कवियों ने दशमेश गुरु के जीवन चरित्र का कविताओं के माध्यम से गुणगान किया।

अमृतसर से पधारे गुरुवाणी प्रचारक भाई परमजीत सिंह खालसा ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने गुरुवाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे में संपन्न कार्यक्रम में बाल कवि दरबार में बच्चों ने गुरुवाणी का उच्चारण किया। इन सभी बच्चों को गुरुद्वारा की प्रबंध समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पिछले दिनों नगर में निकले भव्य कीर्तन में योगदान देने वालों को व समाजसेवियों में पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, राघव शरण गोयल, पूर्व भाजपा विधायक डॉ. इंद्र देव सिंह कई प्रतिभाओं को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट ने कमेटी के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में सरदार हरजीत सिंह मोंगा, सरदार तरजीत सिंह मोंगा, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार जसविंदर सिंह, बाबू तिलक राज जुनेजा, आशु जुनेजा, करण जुनेजा, महंत मोतीलाल शर्मा, वेद प्रकाश जुनेजा, टोनी, सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक, सरदार मनप्रीत सिंह बॉबी, सरदार हर्षदीप सिंह सलूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed