फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child Health Nutrition Month till 18 January

18 जनवरी तक चलेगा बाल स्वास्थ्य पोषण माह

Thu, 19 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Child Health Nutrition Month till 18 January
बिजनौर। शासन के निर्देश पर 18 जनवरी तक बाल स्वास्थ्य पोषण माह चलाया जाएगा। इसमें नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को बैराज मार्ग स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के आंगनबाड़ी बूथ पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ कामता प्रसाद सिंह ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया। पहले दिन 40 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

पोषण माह के नोडल अधिकारी डाक्टर देवीदास ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) के सहयोग से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विटामिन ए संपूर्ण टीकाकरण का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने बताया कि नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दिए जाने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। विटामिन ए से बच्चों में रतौंधी से बचाव होता है। बच्चों में होने वाले डायरिया एवं निमोनिया को रोका जा सकता है। नोडल अधिकारी के अनुसार पोषण माह के दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विटामिन ए के साथ साथ बच्चों का वजन भी किया जाएगा और स्तनपान एवं आयोडीन युक्त नमक के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोषण माह में 457538 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पोषण माह में चलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला चिकित्सालय में सीएमओ विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर देवेंद्र कुमार, मंडल कोऑर्डिनेटर रिजवान, राजन वर्मा तथा आईसीडीएस विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed