फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child dies due to drowning in Kho river

खो नदी में डूबने से बालक की मौत

Mon, 18 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in Kho river
बढ़ापुर के ग्राम शाहलीपुर कोटरा की खो नदी में बालक की डूबने से हुई मौत के बाद जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
खो नदी में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन

बढ़ापुर। पशुओं को खो नदी में पानी पिलाने गया 10 वर्षीय बालक डूब गया। उसका शव नदी के गहरे कुंड से बरामद हुआ। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव शाहलीपुर कोटरा उर्फ गांवड़ी निवासी हाफिज अंसार रविवार शाम खो नदी पुल के समीप स्थित अपने खेत पर फसल को पानी देने गए थे। उनका 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हंजला भी उनके साथ गया। जिसके बाद हंजला पशुओं को पानी पिलाने के लिए पास की खो नदी पर पहुंचा। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और व नदी में डूब गया। बालक के काफी देर तक खेत पर नहीं पहुंचने पर उसके पिता को चिंता हुई। बालक की तलाश के दौरान उसके पिता को नदी किनारे हंजला की चप्पल दिखाई दी, जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर हाफिज अंसार नदी के पानी में उतरे और बालक को तलाशा। इस दौरान नदी किनारे बने पानी के गहरे कुंड में बालक हंजला का शव मिला। वह परिवार में इकलौता पुत्र था। हाफिज अंसार के यहां नौ पुत्रियों के बाद यह बालक पैदा हुआ था। सूचना पर थानाध्यक्ष अनुज तोमर पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। वहीं खो नदी पर एकत्र ग्रामवासियों ने खो नदी में रेत बजरी के खनन के चलते गहरे कुंड बन जाने के चलते हादसा होने का आरोप लगाते हुए शव को वहां से नहीं उठने दिया और अपना विरोध जताने लगे। बाद में थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर व नायब तहसीलदार अनिरुद्ध यादव के समझाने पर शव को उठने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed