{"_id":"5e4ed4798ebc3ef24723a6d6","slug":"child-dies-after-being-hit-by-school-bus-bijnor-news-mrt4700203123","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस की चपेट में आकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस की चपेट में आकर बालक की मौत
विज्ञापन
स्कूल बस की चपेट में आकर बालक की मौत
कोतवाली देहात। गांव मंगोलपुरा में स्कूल बस की चपेट में आकर छह साल के बालक की मौके पर ही मौत हो गई। बालक मदरसे में पढ़ने जा रहा था। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हादसा बृहस्पतिवार सुबह हुआ। मिलेनियम पब्लिक स्कूल के बच्चों को लाने के लिए गांव राजोपुर सादात निवासी बस चालक अतिन कुमार गांव राजोपुर सादात और मंगोलपुरा गया था। जैसे ही गांव मंगोलपुरा से बच्चे बैठाने के बाद बस को बैक कर रहा था तो मदरसे में पढ़ने जा रहा गांव मंगोलपुरा निवासी अरमान उर्फ अमन (6 वर्षीय) पुत्र आलियार अहमद बस की चपेट में आ गया। अरमान की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक अनित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान महमूद अहमद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।