फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child crushed by school bus in village Siriyawali, died on the spot

Bijnor News: गांव सिरियावाली में स्कूली बस ने बालक को कुचला, मौके पर मौत

Mon, 05 Feb 2024 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Child crushed by school bus in village Siriyawali, died on the spot
-रेहड़ के गांव सिरियावाली में स्कूल बस के नीचे आने से हुई मासूम की मौत पर विलाप करते परिजन।
-परिजनों ने पड़ोसी महिला पर रंजिशन बालक को बस के आगे फेंकने का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़ (बिजनौर)। गांव सिरियावाली स्कूली बस ने दो वर्षीय बालक को कुचल दिया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी महिला पर बालक को बस के नीचे फेंकने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को केएसबीडी स्कूल भगतावाला की बस बच्चों को लेने के लिए गांव सिरियावाली पहुंची। बच्चों को बैठाने के बाद बस आगे बढ़ी, तभी प्रदीप कुमार का दो वर्षीय बेटा तनुज उसके टायर के नीचे आ गया। आस पास खड़े लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची रेहड़ पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में ले लिया। चालक को भी हिरासत में ले लिया। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ अफजलगढ़ अर्चना सिंह, सीओ धामपुर सर्वम कुमार, अफजलगढ़ कोतवाल राजकुमार सरोज भी मौके पर पहुंच गए। यह हादसा प्रदीप के घर के सामने ही हुआ। तनुज की दादी अपनी पौत्री को स्कूल बस में बैठाने आई थी।
विज्ञापन

उधर, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दादा नरेश कुमार की ओर से पड़ोसी महिला समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर उनकी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते ही पड़ोसी महिला पर बालक को गाड़ी के नीचे धकेलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूली बस की चपेट में आने में बालक की मौत हुई है। मामले में मृतक के परिजनों ने पड़ोस की एक महिला पर बच्चे को बस के आगे फेंकने का आरोप लगाया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - धर्म सिंह मार्छाल, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed