{"_id":"6313b2f87c6d0d451d4e1cb1","slug":"chief-minister-appreciated-by-inspecting-the-exhibition-bijnor-news-mrt6037641170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने स्टालों का निरीक्षण कर की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने स्टालों का निरीक्षण कर की सराहना
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर की सराहना
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवीन पुलिस लाईन में लगाई गई कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में स्टालों के माध्यम से जनपद में उत्पादित उत्पादों का मुख्यमंत्री के सम्मुख प्रस्तुतिकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी 30 स्टालों पर पहुंचकर उद्यमियों, अग्रणी व प्रगतिशील किसानों, स्वयं सहायता समूह आदि का उत्साहवर्धन करते सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कृषि, कृषि उत्पादों, नवाचारों, उद्यमों को बढ़वा दिया जा रहा है। विभिन्न योजनाएं संचालित कर सीधा लाभ लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। ओडीओपी योजना ने नए आयाम स्थापित किए हैं। इसको और ज्यादा विस्तार देने की आवश्यकता है। कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में एफपीओ, ओडीओपी, अग्रणी व प्रगतिशील किसानों द्वारा, नमामि गंगे, एनआरएलएम, बेसिक शिक्षा, पंचायती राज, पुष्टाहार, कृषि विभाग, गन्ना एवं उद्यान विभाग द्वारा 30 स्टाल लगाई गई। शिक्षा विभाग द्वारा स्टाल के माध्यम से विज्ञान मॉडल, शिक्षा में नवाचार, बिजनौर के वुड हैंडीक्राफ्ट के देवदार एसोसिएशन (कामन फैसीलिटी सेंटर), रॉयल हैंडीक्राफ्ट, नगीना इंटर नेशनल ने अपने उत्पादन की जानकारी दी। किसान उज्जवल प्लांटेशन (नर्सरी) चांदपुर जो चंदन के उत्पादन को बढ़ावा, जैविक केले और एग्रीस्टो मासा प्राइवेट लिमिटेड जो फ्रैंच फ्राई पटेटो के उत्पादन को बढ़ावा देने के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।