फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief constable posted at Rehar police station dies due to heat stroke

हीट स्ट्रोक ने ली जान: लू लगने से रेहड़ थाने में तैनात मुख्य आरक्षी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 01 Jun 2024 02:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2024 02:02 PM IST
सार

बिजनाैर जनपद में गुरुवार को मुख्य आरक्षी काम के दौरान लू की चपेट में आ गए थे। इसके बाद से ही उनकी तबीयत खराब हो गई। मुरादाबाद में उनकी मौत हो गई। वह रामपुर जनपद के गांव विक्रमपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Chief constable posted at Rehar police station dies due to heat stroke
आरक्षी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर के रेहड़ में लू लगने से रेहड़ थाने में तैनात मुख्य आरक्षी चालक की तबीयत बिगड़ गई। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मुख्य आरक्षी रामपुर जनपद के गांव विक्रमपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन


थाना रेहड़ में चालक के पद पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार शर्मा की बृहस्पतिवार को कार्य करते वक्त तबीयत खराब हो गई। साथी पुलिसकर्मी तत्काल एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी अफजलगढ़ ले गए।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हत्या: दहेज के लालच तो कहीं चरित्र के शक में ली जान, एक महीने में 10 बेटियों को पतियों ने मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौत का कारण लू लगना बताया गया।

थाना प्रभारी धीरज सोलंकी ने बताया कि गांव विक्रमपुर थाना मिलक जनपद रामपुर निवासी राकेश शर्मा डेढ़ वर्ष से थाना रेहड़ में चालक पद पर कार्यरत थे। शव का मुरादाबाद में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मुख्य आरक्षी की मौत से परिजनों और पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। राकेश ने अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए है।

मुख्य आरक्षी लू से पीड़ित थे। उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। - डॉ. रजनीश कुमार, सीएचसी अधीक्षक, अफजलगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed