फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bhavani cute decorating your door ...

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...

Fri, 08 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 08 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bhavani cute decorating your door ...
रथयात्रा निकालते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में चैत्र नवरात्रों के आगमन से पूर्व श्री मां चामुंडा देवी धाम मंदिर समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया । बृहस्पतिवार सुबह चार बजे मंदिर परिसर से यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में नौ कारों पर नौ कलश स्थापित किए गए थे। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्मध्वजा थी। शोभायात्रा में भारत माता, मां सरस्वती, राम-लक्ष्मण, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा नगर के अनेक गली मोहल्लों से निकलकर वापस मंदिर पर आकर संपन्न हुई। नवीन अग्रवाल, कैलाशचंद्र सिंघल, भूपेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, मोहन बाबू, सतीश बब्बर, अशोक भगतजी आदि का सहयोग रहा। नवरात्र का पहला व्रत शुक्रवार को रखा जाएगा। 
विज्ञापन

 इससे पूर्व बुधवार को चैत्र नवरात्रों के शुभ आगमन से पूर्व श्री मां कालिका शक्ति पीठ मंदिर की  शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा नगर के अनेक मार्गों से होकर वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर कमेटी  के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील जिंदल रमेशचंद्र  पुरोहित, अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, दिनेश कुमार, विजय अग्रवाल, संदीप सिंघल, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

mश्रीकृष्ण भजन पर झूमे श्रद्धालु नजीबाबाद। श्री हरि संकीर्तन मंडल की ओर से भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ की जय-जयकार के साथ निकली पदयात्रा में वातावरण भक्तिमय हो गया। संतोषी माता मंदिर (टीला) परिसर से बृहस्पतिवार को भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। इस्कॉन हरिद्वार से आए भक्तजनों की देखरेख में निकाली गई पदयात्रा में संगीतमयी वातावरण में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का गायन किया। यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। पदयात्रा में संजीव अग्रवाल, सुनील शर्मा, राजीव अग्रवाल, संजीव शर्मा, कृष्णऔतार वर्मा, अनिता वर्मा, श्वेता अग्रवाल, महेश, आशीष, रूपेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed