{"_id":"6a89fb0e0e0f8da26c0af1c5","slug":"cheque-of-five-lakh-rupees-handed-over-to-nakshs-family-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-188258-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नक्श के परिवार को दिया पांच लाख रुपये का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नक्श के परिवार को दिया पांच लाख रुपये का चेक
विज्ञापन
नजीबाबाद में गुलदार के हमले से मरे मासूम नक्श के परिवार को चेक देते विधायक ओम कुमार एवं अन्य। स
-विधायक ओम कुमार ने प्रशासन की ओर से नक्श के पिता को दिया चेक
- गुलदार के हमले से हुई थी मासूम नक्श की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। गांव खुशहालपुर मड़का में गुलदार के हमले से मासूम नक्श कश्यप की मौत मामले में प्रशासन ने परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को बिजली कनेक्शन भी दिलाया गया।
नहटौर के विधायक ओम कुमार, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने नक्श कश्यप के पिता भूदेव को पांच लाख रुपये की सरकारी मदद का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।
ग्राम पंचायत जालबपुर गूदढ़ के पंचायत भवन में उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार संतोष यादव, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, हिमांशु राजपूत, प्रधान संघ के अध्यक्ष राहुल हुड्डा की उपस्थिति में भूदेव सिंह को आर्थिक मदद का चेक दिया गया। छह वर्षीय नक्श कश्यप को 19 अगस्त को शाम सात बजे गुलदार उठा कर ले गया था। घर से कुछ फासले पर 20 अगस्त को प्रातः मासूम नक्श शव मिला था।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया पांच लाख की सरकारी मदद के साथ पीड़ित परिवार को विद्युत कनेक्शन दिलाया गया है। जमीन के पट्टे की मांग की गई है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, ब्लॉक प्रमुख की ओर से मृतक नक्श के पिता रिक्शा चालक भूदेव को नगर पालिका परिषद में आउटसोर्स से नौकरी दिलाने का मुद्दा उठाया।--
-- -थाने की चहारदीवारी पर दिखा गुलदार
फोटो
बढ़ापुर। शुक्रवार रात एक गुलदार थाने की चहारदीवारी पर बैठा देखा गया। कुछ देर बाद गुलदार थाने के सामने स्थित आम के बाग में चला गया। गुलदार की गतिविधि थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी सूचना बढ़ापुर वन रेंज को दी गई। बढ़ापुर रेंज के वन दरोगा अभिषेक सिंह वनकर्मियों की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और काफी देर तक थाने के सामने स्थित आम के बाग व आसपास गुलदार को तलाशा गया लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिया। थाना परिसर की दीवार पर गुलदार का पता लगने से पुलिसकर्मियों में भी चिंता बढ़ गई। बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार के अनुसार गुलदार की बाबत वन विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उसे पकड़ने के लिए पिंजरा उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
- गुलदार के हमले से हुई थी मासूम नक्श की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। गांव खुशहालपुर मड़का में गुलदार के हमले से मासूम नक्श कश्यप की मौत मामले में प्रशासन ने परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को बिजली कनेक्शन भी दिलाया गया।
नहटौर के विधायक ओम कुमार, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने नक्श कश्यप के पिता भूदेव को पांच लाख रुपये की सरकारी मदद का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जालबपुर गूदढ़ के पंचायत भवन में उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार संतोष यादव, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, हिमांशु राजपूत, प्रधान संघ के अध्यक्ष राहुल हुड्डा की उपस्थिति में भूदेव सिंह को आर्थिक मदद का चेक दिया गया। छह वर्षीय नक्श कश्यप को 19 अगस्त को शाम सात बजे गुलदार उठा कर ले गया था। घर से कुछ फासले पर 20 अगस्त को प्रातः मासूम नक्श शव मिला था।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया पांच लाख की सरकारी मदद के साथ पीड़ित परिवार को विद्युत कनेक्शन दिलाया गया है। जमीन के पट्टे की मांग की गई है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, ब्लॉक प्रमुख की ओर से मृतक नक्श के पिता रिक्शा चालक भूदेव को नगर पालिका परिषद में आउटसोर्स से नौकरी दिलाने का मुद्दा उठाया।