फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chemist Association honored District Drug Inspector

केमिस्ट एसोसिशन ने जिला औषधि निरीक्षक को किया सम्मानित

Wed, 17 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chemist Association honored District Drug Inspector
बिजनौर में जिला औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा को कोरोना वारियर्स सम्मान से सम्मानित करते केमिस्ट? - फोटो : BIJNOR
केमिस्ट एसोसिएशन ने जिला औषधि निरीक्षक को किया सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और जिला औषधि विक्रेता संघ बिजनौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कोरोना काल में विषम परिस्थितियों में भी जिले में दवाओं की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रखने पर जिला औषधि निरीक्षक को कोरोना वॉरियर्स के सम्मान से सम्मानित किया गया।
बुधवार को जिला ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन और जिला औषधि विक्रेता संघ के तत्वावधान में मेडिकल स्टोर संचालक जिला औषधि निरीक्षक कार्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों ने जिला औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा को और संघ ने डीआई के साथ साथ उनके स्टाफ के सदस्य दीपक कुमार, भगीरथ सिंह, अशोक शर्मा आदि को कोरोना वॉरियर्स प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान डीआई ने जिले में दवाओं की कोई कमी नहीं आने दी। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान हजारों मरीजों को विभिन्न प्रकार की औषधियों की उनके घरों तक होम डिलीवरी करवाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार, महासचिव अश्वनी शर्मा, सलिल विद्यार्थी, संघ के राजेश राणा, जमीरुद्दीन उस्मानी, मिंकू खन्ना, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सुशील शर्मा, विशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed