फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chemical dyes increase the risk of asthma and skin diseases

Bijnor News: केमिकल रंगों से अस्थमा और त्वचा रोग बढ़ने का खतरा

Fri, 27 Feb 2026 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chemical dyes increase the risk of asthma and skin diseases
बिजनौर। होली को लेकर युवाओं में उत्साह है। बाजार में रंगों की खुशबू महक रही है। होली की खरीदारी चल रही है। ऐेसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। होली पर केमिकल रंगों के उपयोग से अस्थमा और त्वचा रोग बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए, चिकित्सक हर्बल रंगों से होली मनाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में जगह-जगह रंग एकादशी जुलूस निकल रहे हैं और लोग एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर रहे हैं। वहीं दुल्हेंडी की तैयारी भी चल रही है। ऐसे में चिकित्सक केमिकलयुक्त रंगों से त्वचा को नुकसान पहुंचने की आशंका जता रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो थोड़ी सतर्कता आपको रंगों से होने वाली बीमारियों से बचा सकती है। मेडिकल कॉलेज में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रस्तोगी ने बताया कि रंगों में मिला केमिकल एलर्जी कर देता है। इसलिए हर्बल रंग बेहतर है। यदि कोई रंग लगा भी दे तो जबरन साबुन या सर्फ से नहीं रगड़ना चाहिए। इससे त्वचा छिल सकती है और इंफेक्शन का खतरा रहता है।
विज्ञापन

केमिकल रंगों से आंख में हो सकती है एलर्जी
मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश शर्मा ने कहा कि केमिकल युक्त रंगों से आंखों को भी नुकसान हो सकता है। आंख में रंग गिरने से एलर्जी हो सकती है। इससे आंखों में लालिमा, तेज खुजली, जलन, और पानी आने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। आंख में रंग चला जाने पर आंख को साफ पानी से तुरंत अच्छी तरह धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगों से होने वाले नुकसान से ऐसे करें बचाव
- होली खेलने से पहले चेहरे और शरीर पर मॉइस्चराइजर क्रीम लगाएं

- रंग खेलने से पहले नारियल या सरसों का तेल शरीर में लगा लें

- होली के रंग को लंबे समय तक शरीर पर न रहने दें

- रंग लगने के बाद ज्यादा समय तक धूप में न रहें

- होली खेलते समय छोटे बच्चों को रंगों से दूर रखें

- मुंह धोने और स्नान करने के बाद तुरंत क्रीम का इस्तेमाल करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed