{"_id":"6327652eaac9bf632479b4ee","slug":"chehllum-resonated-with-ya-ali-maula-ali-s-forever-nazibabad-news-mrt605855782","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगीरम्पुरी दरगाह सहित कई स्थानों पर आयोजित हुए मातमी आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगीरम्पुरी दरगाह सहित कई स्थानों पर आयोजित हुए मातमी आयोजन
विज्ञापन
नजीबाबाद के जोगीरम्पुरी में चेहल्लुम पर मातमी जुलूस बरामद करते जायरीन।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहल्लुम पर गूंजी या अली.. मौला अली की सदाएं
नजीबाबाद/नांगलसोती। चेहल्लुम पर जोगीरम्पुरी दरगाह सहित कई स्थानों पर मातमी मजलिस आयोजित की गईं और अलम आदि के मातमी जुलूस बरामद किए गए। चेहल्लुम पर या अली..., या हुसैन की सदाओं से क्षेत्र गूंज उठा।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव रसूलपुर सैद उर्फ सैदपुरी में अंजुमन-ए-इमामिया के नेतृत्व में चेहल्लुम के मौके पर मातमी आयोजन किए गए। मौलाना हुसैन मेहंदी (मुजफ्फरनगर) ने मजलिस को खिताब करते हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों द्वारा दीन और इस्लाम की हिफाजत के लिए करबला के मैदान में दी गई कुर्बानियों का जिक्र किया।
चेहल्लुम पर पंचायती इमाम बारगाह से अलम का जुलूस बरामद किया गया। या अली..., या हुसैन की सदाओं से क्षेत्र गूंज उठा।
मातमी आयोजनों में हैदर, जाकिर अली, कैफ, कोनैन मेहंदी, वसी अली, शमीम हैदर, रईस हैदर ने शिरकत की। हुसैनी चौक पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ। करबला में ताजिए दफन किए गए।
विज्ञापन
दरगाह-ए-आलिया नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी परिसर और आसपास का क्षेत्र मुश्किल कुशा.. मौला अली की याद में गमगीन रहा। मौलाना इकरार हुसैन मेमन सादात ने सीरत-ए-नबी और वाकयाते करबला से सोगवारों को रूबरू कराया। हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानियों से सबक लेने की सलाह दी।
नोहा ख्वानी और मर्सिया ख्वानी के साथ मातमी जुलूस बरामद किए गए। मातमी जुलूस में फरीद हुसैन, अलताफ हुसैन, अख्तर हुसैन, मोहसिन, फिरोज हैदर, वाजिद, साजिद, गुलाम ईरानी, अली नकवी, सलाम हुसैन सहित अनेक लोगों ने शिरकत की। उधर नया गांव, मुंडाखेड़ा, मेमन सादात सहित कई स्थानों पर चेहल्लुम पर सोगवारों ने इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानियों को याद किया।

नांगलसोती के गांव सैदपुरी में चेहल्लुम पर मातमी प्रदर्शन करते सोगवार।- फोटो : NAZIBABAD