{"_id":"5eceac158ebc3e90294c4406","slug":"check-time-extended-by-two-hours-bijnor-news-mrt483649877","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन केंद्रों पर कापी जांचने का समय दो घंटे बढाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन केंद्रों पर कापी जांचने का समय दो घंटे बढाया गया
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्रों पर कापी जांचने का समय दो घंटे बढ़ाया गया
बिजनौर। प्रशासन ने यूपी बोर्ड के मूल्यांकन तीन दिन में पूरा कराने के लिए ताकत लगा दी है। मूल्यांकन केंद्रों पर कापी जांचने का समय दो घंटे बढ़ा दिया गया है। कापी जांचने वाले परीक्षकों की बैंचों की वन टू वन मानीटरिंग शुरू की गई है।
प्रशासन को चारों मूल्यांकन केंद्रों पर कापी जांचने का काम शनिवार तक पूरा करना है। तीन दिन में हाईस्कूल की 50776 तथा इंटरमीडिएट की 33502 कापी जंचनी है। मूल्यांकन तय समय में पूरा कराने को केंद्रों पर कापी जांचने का समय बढ़ा दिया है। अब कापी सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक जचेंगी। केंद्रों पर नियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा विभागीय पर्यवेक्षक हर परीक्षक बैच की मानीटरिंग कर रहे हैं। जंची कापियों की हर घंटे समीक्षा हो रही है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्य से कहा जा रहा है कि विषयवार कापी जांचने के लिए योग्यता धारक शिक्षकों को केंद्रों पर भेजा जाए। जिन केंद्रों पर परीक्षक अपना काम पूरा कर चुके हैं, उन्हें रिलीव न करके अन्य केंद्र पर समायोजित किया जाए। बीआईसी केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट निशांत यादव ने बताया कि केंद्र पर दो बैच बढ़ाए गए हैं। उपनियंत्रकों सुभाषचंद्र जीआईसी, निर्मला शर्मा जीआईसी, आफताब अहमद बीआईसी तथा ओमपाल सिंह आरजेपी ने बताया कि केंद्रों को आवंटित अधिकांश विषय का मूल्यांकन 28 मई को पूरा हो जाएगा।