फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Characters get free health services

पात्रों को नि:शुल्क मिले स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ: डीएम

Wed, 08 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Characters get free health services
पात्रों को नि:शुल्क मिले स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने कहा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिलेवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का नि:शुल्क लाभ दिलाएं। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि वे प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में अधिक से अधिक संख्या में सुरक्षित प्रसव कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षकों को इसके लिए निर्देश दें।

डीएम रमाकांत पांडेय विकास भवन के सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। कहा शासन की मंशा है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नि:शुल्क रूप में पूर्ण गुणवत्ता के साथ जनसामान्य को प्राप्त हो। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिले में जननी सुरक्षा योजना का संचालन मानक के अनुरूप करें और प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की विश्वसनीयता को बढ़ाना सुनिश्चित करें, जिससे सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने के प्रति जन सामान्य का रुझान बढ़े। इसके अलावा सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिलाओं को शासन की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। इसके बावजूद सरकारी अस्पतालों में प्रसव कम होना चिंता का विषय है। आरसीएच पोर्टल पर महिलाओं और बच्चों के पंजीकरण प्रतिशत को भी बढ़ाने के लिए कहा। डीएम ने आरबीएसके, एनबीसीपी, पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम, राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, एचआईवी/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, जैम पोर्टल, इंफेक्शन प्रीवेशन ट्रेनिंग, कायाकल्प स्कोरर्स आदि बिंदुओं पर गहनता से विचार-विर्मश कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. आभा वर्मा, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसके निगम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी के अलावा सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed