फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chanting slogans of Bam Bhole, Kanwariyas proceeded towards their destination

Bijnor News: बम भोले के लगे जयकारे, गंतव्य की ओर बढ़े कांवड़िये

Tue, 25 Feb 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 25 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Chanting slogans of Bam Bhole, Kanwariyas proceeded towards their destination
भागूवाला में कांवड़ के साथ गंतव्य को जाते ​शिवभक्त।(संवाद) - फोटो : kishatwad
नजीबाबाद। बम भोले, जय भोले के जयकारों के साथ शिवभक्त कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ मेले में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों को घंटों तक लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन


हरिद्वार से जल उठाने के बाद मोटा महादेव मंदिर शिवभक्तों के लिए पहला पड़ाव पड़ता है। मोटा महादेव मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने बताया कि कांवड़ मेले में इस वर्ष कांवड़ियों की संख्या पिछले वर्ष से कम है। उधर, सामाजिक समरसता मंच ने मालन नदी के निकट कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर आयोजित किया। शिविर में जिला संयोजक द्रवित, सह प्रांत आयाम प्रमुख जगदीश जोशी, जिला महिला आयाम प्रमुख शगुन, खंड प्रचारक ऋतिक, नगर संयोजक मनोज, जिला सेवा प्रमुख विपिन ने कांवड़ियों की सेवा की।
विज्ञापन

गुनियापुर में भारतीय किसान यूनियन और रितिका पब्लिक स्कूल की ओर से कांवड़ियों के लिए भंडारा कराया गया। किसान नेता गजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य मुनेंद्र कुमार सहित सतेंद्र सिंह, भोलू, अंकित दोहन, दीपक, रचित, प्रिंस, रिषभ ने शिवभक्तों को भोजन कराया।

भागूवाला में कांवड़ के साथ गंतव्य को जाते शिवभक्त।(संवाद)

भागूवाला में कांवड़ के साथ गंतव्य को जाते शिवभक्त।(संवाद)- फोटो : kishatwad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed