{"_id":"582a05464f1c1be0438fe4fc","slug":"changed-in-a-blink-happiness-weeds","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलक झपकते ही खुशियां मातम में बदली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलक झपकते ही खुशियां मातम में बदली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चार दोस्तों की मौत से कोहराम मच गया। कार सवार चारों दोस्तों की मौत से महावतपुर पुरैनी में शोक की लहर दौड़ गई।
नगीना के महावतपुर पुरैनी निवासियों को अहसास भी नहीं था कि उनके क्षेत्र के चार युवकों को गंगा स्नान पर पलभर में मौत झपट लेगी। तरुण कुमार अपने साथियों के साथ कार से किसी काम से निकला हुआ था। रेलवे में गेटमैन पद पर तैनात तरुण कुमार का करीब एक वर्ष पूर्व विवाह हुुआ था। तरुण ही कार चला रहा था। तेज गति से कार होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार का पिछला भाग पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार तरुण उसके साथी रामगोपाल, कपिल और प्रशांत लहूलुहान हो गए। क्षेत्रवासियों और पुलिस को इस बात का अंदाज तक नहीं हुआ कि जिन घायलों को वे संयुक्त चिकित्सालय ले जा रहे हैं उनकी सांसें घटनास्थल पर ही थम गईं हैं। मृतकों में प्रशांत प्रियंका मॉडर्न स्कूल धामपुर में शिक्षक था। एक ही क्षेत्र के चार युवकों की मौत से महावतपुर पुरैनी में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान के पति अनुप कुमार सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों के साथ कोटद्वार के लिए रवाना हो गए।