फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Change in labor law is injustice: Girishchandra

श्रम कानून में बदलाव अन्याय है : गिरीशचंद्र

Tue, 12 May 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Change in labor law is injustice: Girishchandra
श्रम कानून में बदलाव अन्याय है : गिरीशचंद्र
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद्र ने भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने श्रम कानून में किए गए बदलाव को श्रमिकों के साथ अन्याय बताया है।

पत्र भेजकर उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से व्यापारी, मजदूर सभी वर्ग के लोग परेशान है। सरकार द्वारा श्रम कानून में बदलाव करना उद्योगपतियों के लिए तो सरल है। परंतु कुछ ऐसे बदलाव कर दिए है जिससे श्रमिकों का शोषण बढ़ेगा। बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर ने श्रमिकों के लिए 12 घंटे नहीं, आठ घंटे श्रम या फिर इससे ज्यादा काम लेने पर ओवरटाइम देने की कानून में व्यवस्था की थी। आठ घंटे के बजाय 12 घंटे काम लेने की शोषणकारी व्यवस्था उचित नहीं है। इससे श्रमिक बंधुआ मजदूर की तरह हो जाएंगे। उद्योगपतियों की तानाशाही चलने लगेगी। हायर फायर की नीति से शोषण बढ़ेगा। श्रम असंतोष औद्योगिक वातावरण को अशांति की ओर ले जाएगा। वर्तमान में बेरोजगारी और भुखमरी से तड़प रहे करोड़ों श्रमिकों कामगारों के विरुद्ध सरकार की ओर से लाया गया यह कानून दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए श्रमिकों के लिए सरल कानून की व्यवस्था की जाए। जिससे उनका शोषण न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed