फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandrashekhar Azad targeted PM Modi in Bijnor, said that he does not answer public questions

UP: चंद्रशेखर आजाद बोले- देश की जनता को जवाब देने से बचते हैं प्रधानमंत्री मोदी, रैली में सुनाई आपबीती

Mon, 09 Oct 2023 11:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Oct 2023 11:06 PM IST
सार

Bijnor News : चंद्रशेखर ने कहा कि जब वह जेल में रहे तो उनके साथ क्या-क्या हुआ। किसी से छिपा नहीं है। यहां तक कि उनके समर्थन में आंदोलन करने वाले कार्यकर्ताओं पर गोलियां भी चलाईं।

विज्ञापन
Chandrashekhar Azad targeted PM Modi in Bijnor, said that he does not answer public questions
चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी चीफ एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के सवालों से बचते हैं। वह उत्तर नहीं देना चाहते। जब पिछले दिनों सदन में मणिपुर की हिंसा के बारे में सवाल उठाए तो प्रधानमंत्री संसद को छोड़कर भाग गए। कहा कि यदि वह पार्लियामेंट में होते तो भागने नहीं देते। संविधान, लोकतंत्र खतरे में है। देश के दलितों, शोषितों, आदिवासी कमजोर वर्गों के लोगों को एक होकर बाबा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर,मान्यवर काशीराम के अधूरे सपनों को पूरा करना होगा।

विज्ञापन


बिजनौर में धामपुर के केएम इंटर कॉलेज के मैदान में संपन्न सामाजिक न्याय-संविधान बचाओं रैली को संबोधित करते चंद्रशेखर ने कहा कि देश के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। लोकतंत्र, संविधान को बचाना जरूरी हो गया है। बहुजन संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर सभी को एक होकर संघर्ष करने की कसम खिलाई। कहा कि हम उनके अधूरे सपनों को हर हाल पूरा कर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के संविधान को नहीं बदलने देंगे। सामाजिक न्याय संविधान-बचाओ रैली का मतलब ही यही है कि सभी कमजोर वर्ग के लोगों को एक साथ होकर सत्ता पक्ष में बैठे ऐसे लोगों को कुर्सी से उतार कर फेंक दें। जिनसे देश को खतरा है।

विज्ञापन

उन्होंने महात्मा गांधी का जिक्र किया। कहा कि जब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर दलित शोषितों को उनके अधिकारों के प्रति एक कर आंदोलन कर रहे थे तो महात्मा गांधी ने विरोध किया था। लेकिन कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर आंबेडकर का समर्थन किया। तभी से देश में लोगों को आरक्षण मिला। रैली में प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ , चौधरी रवि कुमार सिंह पालिकाध्यक्ष धामपुर, विवेक सेन, प्रदेश संयुक्त सचिव शैलजा, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश सिंह, दीपक राणा, अमरकांत मनी, रविंद्र प्रभारी भाटी, राजेश कुमार, प्रधान शीशराम रहे।

आपबीती सुनाई
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा कि जब वह जेल में रहे तो उनके साथ क्या-क्या हुआ। किसी से छिपा नहीं है। यहां तक कि उनके समर्थन में आंदोलन करने वाले कार्यकर्ताओं पर गोलियां भी चलाईं। पर गोलियां मेरा और कार्यकर्ताओं का कुछ नहीं बिगाड़ सकीं। जिसका नेता मजबूत होता है। उसका कार्यकर्ता कभी कमजोर नहीं होता। 

विज्ञापन

गुलदार के हमले से मरे लोगों के आश्रितों को 25-25 लाख दे योगी सरकार
उन्होंने कहा कि गुलदार अब तक जनपद बिजनौर में 20 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। सभी मृतक आश्रितों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने और सिस्टम को सुधारने की मांग की। अभी तक कुछ नहीं हुआ। किसी पूंजीपति के घर में ऐसा हो गया होता तो डबल इंजन की सरकार कई दिन तक शोक में डूबी रहती।

संकल्प सभा रैली में कई लोगों की जेब कटी
रैली में बाहर से आए 20 से अधिक कार्यकर्ताओं की जेब कट गई। जब कार्यकर्ताओं को जेब कटने का पता लगा तो कार्यक्रम में कई बार हंगामा हुआ। मंच पर बैठे पदाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। पदाधिकारी ने मंच से ऐलान कर लोगों को आगाह किया।

यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल

कुर्सियों पर आगे बैठने को लेकर मारामारी
सभा में कुर्सियों पर आगे बैठने को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी मारामारी रही। अत्यधिक गर्मी के कारण अधिकांश कार्यकर्ता बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। जिन्हें पानी पिलाकर होश में लाया गया।
 

यह भी पढ़ें: UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed