फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandpur's youth died due to drowning in the Ganges

Bijnor News: गंगा में डूबने से चांदपुर के युवक की मौत

Mon, 12 Jun 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 12 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chandpur's youth died due to drowning in the Ganges
गंगा में डूबे अदनान को बाहर निकालने के बाद देखते स्थानीय लोग और पुलिस
हस्तिनापुर/चांदपुर। क्षेत्र के चांदपुर (बिजनौर) को जोड़ने वाले भीमकुंड गंगा पुल पर रविवार को चांदपुर के मोहल्ला कतरा निवासी कुछ युवक गंगा में मछली पकड़ने के लिए आए थे। इनमें से एक युवक अदनान की संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के चांदपुर तहसील के मोहल्ला कतरा निवासी अदनान (22) पुत्र इसरार रविवार को अपने दो अन्य दोस्तों के साथ हस्तिनापुर के भीमकुंड गंगा घाट पर मछली पकड़ने के लिए आया था। मछली पकड़ते समय दोस्त मुनव्वर के साथ अचानक गहरे पानी में पहुंच गया, जहां पर वह दोनों डूबने लगे। गंगा किनारे चीख-पुकार मच गई। गंगा किनारे पर पलेज की खेती करने वाले किसान मौके की ओर दौड़े।
विज्ञापन

उन्होंने जैसे-तैसे मुनव्वर को गहरे पानी से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। परंतु अदनान अधिक गहराई होने की वजह से वहीं पर डूब गया। स्थानीय किसानों ने अदनान को काफी तलाश किया, परंतु वह नहीं मिला। इसके बाद मुनव्वर की मदद से मामले की सूचना हस्तिनापुर और चांदपुर पुलिस के साथ अदनान के परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों परिजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से अदनान की तलाश में गंगा में सर्च अभियान चलाया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गंगा में डूबे अदनान को बाहर निकाला गया, जिसे परिजन चांदपुर में निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed