{"_id":"63090a494c063156534a4bab","slug":"chandpur-team-defeated-moradabad-in-table-tennis-bijnor-news-mrt602597028","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस में चांदपुर की टीम ने मुरादाबाद को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस में चांदपुर की टीम ने मुरादाबाद को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेबल टेनिस में चांदपुर की टीम ने मुरादाबाद को हराया
चांदपुर (बिजनौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय सैंदवार में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चांदपुर की टीम ने मुरादाबाद की टीम को सात अंक से पराजित किया।
शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ उपजिलाधिकारी मांगेराम चौहान ने किया। प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय समिति, लखनऊ संभाग के आगरा संकुल के 15 विद्यालयों के करीब 55 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य डीके जैन ने मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी का स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले दिन मुजफ्फरनगर व मेरठ के बीच हुए मैच में मेरठ ने 22 अंक बनाकर पांच अंक से विजय हासिल की। चांदपुर व मुरादाबाद के बीच हुए मैच में चांदपुर ने 22 अंक पाकर मुरादाबाद को सात अंक से पराजित किया। कार्यक्रम का संचालन रीता सिंघल ने किया। कार्यक्रम में एसके कौशिक, रमेश चंद्र गौड़, मयंक सूर्यवंशी, नीलिमा, दीपा विश्वास, विद्यापति आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।