फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandpur's Areeb selected in Uttarakhand T-10 cricket team

चांदपुर के अरीब का उत्तराखंड टी-10 क्रिकेट टीम में चयन

Tue, 27 Jul 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Chandpur's Areeb selected in Uttarakhand T-10 cricket team
बिजनौर : उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम के लिए चयनित चांदपुर का मोहम्मद अरीब। - फोटो : BIJNOR
चांदपुर के अरीब का उत्तराखंड टी-10 क्रिकेट टीम में चयन
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। नगर के मोहल्ला कटकुई निवासी युवा क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरीब का उत्तराखंड टी-10 क्रिकेट टीम के लिए चयन हुआ है। अरीब दो अगस्त से शुरू होने वाले टी-10 नेशनल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।

मोहल्ला कटकुई निवासी रियासत अली के पुत्र मोहम्मद अरीब का दो अगस्त से नोएडा के डिस्ट्रिक्ट ग्राउंड में शुरू होने वाली टी-10 नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड टी-10 क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से टीम के लिए चयन हुआ है। अरीब को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति गहरा लगाव है। उसने नागपाल क्रिकेट एकेडमी गजरौला से क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया है। परिजनों ने बताया अरीब के कोच मोहम्मद अहमर व हरजीत सिंह उन्हें पूरी लग्न के साथ क्रिकेट का अभ्यास कराते हैं। अरीब के बड़े भाई मोहम्मद जुनैद ने बताया कि नोएडा के डिस्ट्रिक्ट ग्राउंड में दो अगस्त से टी-10 नेशनल चैंपियनशिप होने जा रही है। जिसमें पूल ए में छ टीम प्रतिभाग कर चुकी हैं। पूल बी में बिहार, उत्तराखंड, मुंबई, हरियाणा, बुंदेलखंड, राजस्थान की टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें अरीब उत्तराखंड की तरफ से अपने जौहर दिखाएगा। नगर के रिजवान अहमद, फुरकान, आरिफ, ओवैस, दानिश, रजा अस्करी रिजवी, जैद, कफील अहमद, दानिश, सलीम, शुएब, अनस, कौसर अली आदि ने अरीब के निवास पर पहुंच कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed