{"_id":"60d0e21a8ebc3e2cfc309652","slug":"chandpur-hastinapur-bridge-closed-bijnor-news-mrt5438525110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर-हस्तिनापुर को जोड़ने वाला पुल बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर-हस्तिनापुर को जोड़ने वाला पुल बंद किया
विज्ञापन
चांदपुर के जलीलपुर खादर क्षेत्र में गंगा के बढ़े जल स्तर को देखते ग्रामीण।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर-हस्तिनापुर को जोड़ने वाला पुल बंद किया
चांदपुर (बिजनौर)। पहाड़ों पर हुई बारिश से गंगा उफान पर आ गई है। जिससे जलीलपुर खादर क्षेत्र के गांवों में गंगा का पानी पहुंच गया है। सुरक्षा के लिहाज से चांदपुर-हस्तिनापुर को जोड़ने वाले वाले नवनिर्मित पुल पर आवागमन भी बंद कर दिया गया है। पांडवनगर पुलिस चौकी में पानी आ जाने के कारण उसे खाली कर दिया गया है।
जलीलपुर के खादर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से नारनौर, दतियाना आदि गांव की सड़कें जल मग्न हो गई हैं। सड़कों पर पानी चल रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। किसानों को खेतों में पानी आ जाने से फसल बर्बाद होती दिखाई दे रही हैं। गंगा का पानी गांव रायपुर खादर, मीरापुर सीकरी, सलेमपुर, जलालपुर आदि तक पहुंचने से गांववासी भी चिंतित हैं। गांव जमालुद्दीपुर निवासी 62 वर्षीय आल्हा सिंह अपने खेत से आ रहे थे। पानी अधिक होने के कारण पानी में बहने लगे। जिसे देख चौकी इंचार्ज पांडव नगर द्वारा बचाकर सकुशल बाहर निकाला।
पांडवनगर पुलिस चौकी में बाढ़ का पानी आ जाने के कारण पुलिस ने अपना सामान निकालकर चौकी को खाली कर दिया है। चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर लोगों को बाढ़ के पानी में जाने से मना किया। गंगा पर नवनिर्मित पुल को जाने वाले रास्ते पर आवागमन बंद कर दिया गया है। एसडीएम, तहसीलदार आदि ने मौकेे मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए।

चांदपुर जलीलपुर खादर क्षेत्र में गंगा का जल स्तर बढ़ने से गांव में भरा पानी।- फोटो : BIJNOR

चांदपुर जलीलपुर खादर क्षेत्र में गंगा का जल स्तर बढ़ने से खेतों में भरा गंगा का पानी।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन