{"_id":"66f8662f1e710a978a0ef287","slug":"chandpur-depot-started-bus-service-for-noida-bijnor-news-c-27-1-bij1002-132103-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चांदपुर डिपो ने नोएडा के लिए शुरू की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चांदपुर डिपो ने नोएडा के लिए शुरू की बस सेवा
विज्ञापन
- रोडवेज बस सेवा से नोएडा में सर्विस कर रहे क्षेत्र के युवाओं को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। चांदपुर डिपो ने नोएडा के लिए रोजाना सुबह अपनी बस सेवा शुरू कर दी है। बस सेवा शुरू होने से नोएडा में नौकरी कर रहे क्षेत्र के युवाओं को काफी राहत मिलेगी।
सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार सहित अनेक लोगों ने चांदपुर से नोएडा के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की हुई थी। बस स्टेशन प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि ने बताया कि चांदपुर डिपो ने नोएडा के लिए बस सेवा शुरू की है। यह बस धामपुर से सुबह चलकर चांदपुर में सुबह साढ़े सात बजे मिलेगी। चांदपुर डिपो बनने के बाद चार बसे देहरादून के लिए, दिल्ली, अलीगढ़, मुरादाबाद आदि क्षेत्रों के लिए बस का संचालन हो रहा है।
डिपो की चांदपुर से सहारनपुर, ऋषिकेश के लिए भी बस सेवा शुरू करने की योजना है। साथ ही बास्टा से बिजनौर के लिए लोकल बस सेवा भी जल्द शुरू करने की योजना है, जिससे बास्टा क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा।