फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Challenge to stop crowd in Navratri and Ramadan

नवरात्र व रमजान बने चुनौती

Sat, 10 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Challenge to stop crowd in Navratri and Ramadan
नवरात्र व रमजान में भीड़ रोकना चुनौती
विज्ञापन

बिजनौर। कोराना के चलते नवरात्र व रमजान के साथ पंचायत चुनाव में भीड़ रोकना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने तय किया है कि नवरात्र रमजान व चुनाव में कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।
कोरोना को लेकर लोग फिर से चिंतित होने लगे हैं। फिर भी लोग सार्वजनिक स्थानों पर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं और न ही भीड़ कम हो रही है। पंचायत चुनाव को लेकर भी गांवों में रोजाना खूब भीड़ लग रही है। 13 अप्रैल से नवरात्र व रमजान शुरू हो रहे हैं। ये प्रशासन के लिए चुनौती बने हैं। प्रशासन इसे लेकर अलर्ट हो गया है। अभी से नवरात्र व रमजान की तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने तय किया है चुनाव, नवरात्र व रमजान में किसी भी सूरत में कोविड 19 नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। कड़ाई से इनका पालन होगा। नवरात्र व रमजान में मंदिर, मस्जिदों पर भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। कार्यवाहक डीएम सीडीओ केपी सिंह के मुताबिक धर्म गुरुओं से बात की जाएगी कि ऐसी व्यवस्था रहे कि नवरात्र व रमजान में मंदिर, मस्जिदों पर भीड़ भी न लगे। पूजा व नमाज में कोई दिक्कत नहीं आए। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के किसी को कहीं जाने की इजाजत नहीं होगी। लोग दूरी बनाकर रहें, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed