फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Celebrated Independence Day in a virtual way

वर्चुअल तरीके से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Sun, 16 Aug 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Independence Day in a virtual way
वर्चुअल तरीके से मनाया स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

बिजनौर। सेंट मेरीज स्कूल में 74वां स्वतंत्रता दिवस वर्चुअल तरीके से मनाया गया। छात्रों के लिए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। छात्रों ने घर रहकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

स्कूल के प्रबंधक फादर मैथ्यू जॉन व प्रधानाचार्या सिस्टर रिंसी नेे ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान गाकर देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को याद किया। आशीष राणा व कुलवीर ने सभी को देश के प्रति कर्तव्य का पालन करने की शपथ दिलाई। अध्यापिकाओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत समूह गान और लघु नाटिका प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का इतिहास, देशभक्तों की कुर्बानियों को याद किया। कोरोना महामारी के कारण इस बार छात्र समारोह में सम्मलित नहीं हो पाए। स्कूल प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं के लिए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यू ट्यूब और फेसबुक पर किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी छात्रों को अपने घर से विद्यालयों के ऑफिशियल यू ट्यूब चैनल या फेसबुक के माध्यम से समारोह में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। सभी छात्रों ने समारोह में ऑनलाइन शामिल होकर राष्ट्रगान गाया और देश के अमर शहीदों को याद किया। फादर मैथ्यू जॉन कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए सभी छात्रों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिस्टर प्रसन्ना, सिस्टर सांत्वना, सिस्टर हर्षिता सहित स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed