{"_id":"63582444a9fd525b3623ff81","slug":"celebrated-deepotsav-with-lakshmi-puja-nazibabad-news-mrt6109412163","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी पूजन के साथ मनाया दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी पूजन के साथ मनाया दीपोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मी पूजन के साथ मनाया दीपोत्सव
नजीबाबाद। दीपावली पर्व परंपरागत, उल्लास और लक्ष्मी पूजन के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही नगर रंग-बिरंगे प्रकाश से जगमगा उठा।
लक्ष्मी पूजन के साथ दीपावली पर्व परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही लोगों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों पर धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की। दीपावली पर्व पर प्रतिष्ठानों और घरों को रंग-बिरंगे प्रकाश से सजाया गया था। बड़ी संख्या में घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर दीये भी जलाए गए। दीपावली पर्व पर जमकर आतिशबाजी हुई, वातावरण काफी देर तक पटाखों की गूंज और प्रदूषण से प्रभावित रहा। आतिशबाजी छोड़ते समय कई युवा अलग-अलग स्थानों पर लापरवाही से आतिशबाजी चलाते समय आंशिक रूप से झुलसे।
सीओ ने दीपावली पर बांटीं मिठाइयां
नजीबाबाद। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दीपावली की खुशियां दी। घुमक्कड़ प्रवृत्ति के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सीओ ने दीपावली पर मिठाइयां और प्रकाश के लिए दीये प्रदान कर उन्हें दीपावली की खुशियां दीं।