फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CDO slapped Panchayat secretary, video viral, demonstration

Bijnor News: सीडीओ ने पंचायत सचिव को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल, प्रदर्शन

Wed, 21 Jun 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 21 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
CDO slapped Panchayat secretary, video viral, demonstration
बिजनौर के गांव रामपुर चाठा में निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव और सीडीओ की वायरल वीडियो का फुटेज।
- मुख्य विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

- ग्राम विकास अधिकारी ने सीडीओ के खिलाफ एएसपी सिटी को भी सौंपी तहरीर
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ग्राम पंचायत अधिकारियों और सचिवों ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इन्होंने पहले विकास भवन और फिर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। सीडीओ पर निरीक्षण के वक्त रामपुर चाठा पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को थप्पड़ मारने का आरोप है। ग्राम विकास अधिकारी से उठक बैठक और कान भी पकड़वाए गए। थप्पड़ जड़ने के इस घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहे हैं।

मंगलवार को समन्वय समिति के बैनर तले तमाम ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी विकास भवन पहुंचे। जिन्होंने विकास भवन के परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसी बीच इनका एक प्रतिनिधिमंडल एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के पास भी पहुंचा। जिन्हें मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा के खिलाफ तहरीर सौंपी गई। नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर चाठा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी द्विपेंद्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि सीडीओ सोमवार को उनकी पंचायत में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान सीडीओ ने गाली गलौज करते हुए कान पकड़वाए और मुर्गा बनने के लिए कहा, कमर में दर्द बताने पर दो थप्पड़ मार दिए। आरोप है कि बीडीओ नजीबाबाद समेत अन्य कर्मियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में थप्पड़ मारे गए। तहरीर में कहा कि लोगोंं के सामने प्रताड़ित किए जाने की वजह से मन में आत्महत्या करने का विचार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:::
बाॅर्डर के चार गांव हैं, जिसमें रामपुर चाठा आदि शामिल है। यह गांव मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल हैं, बार-बार यहां पर सफाई कराने, पुस्तकालय, पंचायत सचिवालय में किताबें, पेंटिंग के लिए कहा जा रहा है। फिर भी लापरवाही बरती जा रही थी। इसके बारे में पूछने पर पंचायत सचिव अभद्र भाषा में बात करने लगा। इसी को लेकर गहमागहमी हुई थी। बाकि कुछ नहीं हुआ - पूर्ण बोहरा, सीडीओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed