फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CCTV camera surveillance will be evaluated

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा मूल्यांकन

Fri, 13 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
CCTV camera surveillance will be evaluated
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा मूल्यांकन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड के चार मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की करीब साढे चार लाख कापिंया जांची जाएंगी। परिषद ने कापियों के जांचने के लिए दो हजार से अधिक परीक्षकों की नियुक्ति की है। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सभी परीक्षकों को 14 मार्च को ड्यूटी के लिए रिलीव करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस ने कहा कि मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का काम 16 मार्च से शुरू है। इसके लिए जिला मुख्यालय पर मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कालेज तथा आरजेपी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट तथा राजकीय बालिका इंटर कालेज तथा बीआईसी में हाईस्कूल के विभिन्न विषयों की कापियां जंचेंगी। बोर्ड ने कापियों के जांचने के लिए जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 45 उपप्रधान तथा 385 सहायक परीक्षक कुल 430 परीक्षक, जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 70 उपप्रधान तथा 693 सहायक परीक्षक कुल 763 परीक्षक, आर जेपी मूल्यांकन केंद्र पर 36 उपप्रधान तथा 313 सहायक परीक्षक कुल 349 परीक्षक, बीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 57 उपप्रधान तथा 552 सहायक परीक्षक कुल 609 परीक्षक नियुक्त किए हैं। एक उपप्रधान परीक्षक के बैच में कम से कम दस सहायक परीक्षक होंगे। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। परीक्षक बैच वाइज उन्हीं कमरों में बैठेंगे जिनमें कैमरे लगे हैं। जिन कमरों में जंचने वाली कापियां रखी गई हैं वहां भी कैमरे लगे होने जरूरी हैं। मूल्यांकन में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य शाम पांच बजे तक होगा
बिजनौर। यूपी बोर्ड ने प्रति परीक्षक जांचने के लिए कापियों की संख्या तय कर दी है। मूल्यांकन कार्य सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। परीक्षक को साढे़ नौ बजे मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचना है। इंटरमीडिएट के परीक्षक को रोजाना 45 कापियां तथा हाईस्कूल के सहायक परीक्षक को प्रतिदिन 50 कापियां जांचने के लिए दी जाएंगी। परीक्षक को कापियां दो शिफ्ट में आवंटित होंगी। उपप्रधान परीक्षक प्रत्येक सहायक परीक्षक की हर दस कापियों के बाद एक कापी चेक करेगा। उपप्रधान परीक्षक कापियों का मूल्यांकन बोर्ड के निर्देशों के अनुसार कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनियंत्रक तथा पर्यवेक्षक नियुक्त
बिजनौर। मूल्यांकन केंद्रों पर उपनियंत्रक तथा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर डा. निर्मला शर्मा उपनियंत्रक तथा पवन देवी पर्यवेक्षक, बीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर आफताब अहमद उपनियंत्रक व डा. निशांत कुमार यादव पर्यवेक्षक, जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर सुभाषचंद्र उपनियंत्रक व विजयपाल सिंह पर्यवेक्षक तथा आरजेपी मूल्यांकन केंद्र पर ओमपाल सिंह उपनियंत्रक व सत्यवीर सिंह पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। पर्यवेक्षक मूल्यांकन केंद्र पर हुए मूल्यांकन कार्य की रिपोर्ट रोजाना डीआईओएस को देंगे। डीआईओएस रिपोर्ट बोर्ड तथा शासन को भेजेंगे।

परीक्षकों को रिलीव करने के निर्देश
बिजनौर। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार मूल्यांकन केंद्रों पर नियुक्त परीक्षकों के परीक्षक नियुक्ति पत्र बोर्ड की वेबसाइट htts-/ /upmsp.edu.in से अपलोड किए जा सकते हैं। विद्यालय डीआईओएस दफ्तर से भी नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सकते हैं। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे परीक्षकों को 14 मार्च अर्थात आज आवश्यक रूप से रिलीव कर दें। परीक्षक के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर अनुपस्थित मानकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed