{"_id":"609c1ac48ebc3e7b51187973","slug":"cc-tv-cameras-will-keep-an-eye-on-patients-bijnor-news-mrt538084362","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी टीवी कैमरों से रखेंगे मरीजों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी टीवी कैमरों से रखेंगे मरीजों पर नजर
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल में कोरोना की स्थिति पर तीसरी आंख से अपने दफ्तरों से ही निगरानी रखेंगे। इसके लिए वार्डों में लगे सीसीटीवी कैमरों को प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों से जोड़ा जा रहा है।
कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला अस्पताल से मरीजों को आक्सीजन नहीं मिलने, सही से देखभाल नहीं होने आदि की शिकायत सामने आ रही है। प्रशासन कोरोना मरीजों के इलाज में लापरवाही की शिकायतों को लेकर गंभीर हो गया है। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक के साथ आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया है।
जांच में जगह-जगह गंदगी मिली है। बताया कि वार्डों की साफ-सफाई बदतर थी। गंदगी से संक्रमण का खतरा रहता है। प्रशासन साफ-सफाई को लेकर सतर्क है। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के वार्डों की अधिकारियों के दफ्तरों से ही निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जिला अस्पताल के वार्डो में लगे सीसीटीवी कैमरों को प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
कहा कि तीसरी आंख से जिला अस्पताल के वार्डों की चौबीस घंटे निगरानी होगी। यदि कहीं कोई कमी सामने आती है तो उसका तुरंत निवारण होगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी । जिले की पंचायतों में भी साफ सफाई चल रही है। सप्ताह में दो दिन अर्थात शनिवार व रविवार को विशेष सफाई अभियान चल रहा है। निगरानी समितियां कोराना फैलाव रोकने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है।