{"_id":"5fdba3a48ebc3e40a443a680","slug":"cc-marg-team-reached-to-check-toilet-construction-quality-nazibabad-news-mrt51611142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी मार्ग, शौचालय निर्माण गुणवत्ता की जांच को पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी मार्ग, शौचालय निर्माण गुणवत्ता की जांच को पहुंची टीम
विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के गांव अस्दुल्लापुर में सड़क की जांच करते अधिशासी अभियंता आरईडी राजेंद्र सिं?
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसी मार्ग, शौचालय निर्माण गुणवत्ता की जांच को पहुंची टीम
जलालाबाद/नजीबाबाद। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और डीआरडीए अधिकारियों ने ग्राम पंचायत असदुल्लापुर और औरंगाबाद क्षेत्र की पंचायत निधि से बनी सड़कों की गुणवत्ता की जांच की। टीम ने शौचालयों की स्थिति का भी जायजा लिया।
डीआरडीए के परियोजना निदेशक वीपी श्रीवास्तव, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह ने टीम के साथ ग्राम पंचायत असदुल्लापुर और औरंगाबाद में बने सीसी मार्गों की गुणवत्ता की जांच की। निर्माण गुणवत्ता को लेकर पूर्व में की गई शिकायत की जांच को पहुंची टीम ने सड़क खोदकर उसकी गुणवत्ता परखी। टीम ने क्षेत्र के सात सीसी मार्ग और 31 शौचालयों की जांच की। जांच टीम ने प्रथम दृष्ट्या निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होने की जानकारी दी।
जांच के दौरान ग्राम पंचायत सचिव सोमपाल सिंह, पप्पन कुमार, ग्राम प्रधान मो.फहमीद, ग्राम प्रधानपति मो.आरिफ, बब्बन, मो.इमरान, नजमुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर का भी निरीक्षण किया तथा शैक्षिक उन्नयन के लिए लैब और शिक्षण व्यवस्थाओं की सराहना की।