फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CBSE released sample papers of board exams

सीबीएसई ने जारी किए बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर

Mon, 19 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
CBSE released sample papers of board exams
सीबीएसई ने जारी किए बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर
विज्ञापन

बिजनौर। सीबीएसई ने दसवीं तथा बारहवीं के बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। इससे विद्यार्थियों को नए पैटर्न की जानकारी हो सकेगी। जिले में वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए करीब 25,000 छात्र-छात्राएं दोनों परीक्षाओं में पंजीकृत बताए गए हैं।
जिले में सीबीएसई बोर्ड के 107 विद्यालय है। सीबीएसई का वर्ष 2022 बोर्ड परीक्षाफल अन्य वर्षों के मुकाबले विलंब से घोषित हुआ। बोर्ड कई माह पहले बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। अब विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए विषयवार सैंपल पेपर्स जारी किए हैं।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा 2023 मार्च या अप्रैल में संभावित है। विद्यार्थी करीब छह माह पहले सैंपल पेपर्स जारी होने से परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह कर सकेंगे। विद्यालय भी उसी के अनुसार पाठ्यक्रम अपडेट करेंगे। माडर्न एरा पब्लिक स्कूल मंडावर के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव कुमार राठी ने सीबीएसई द्वारा सैंपल पेपर्स जारी करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा छात्रों को फायदा
- हर विषय के पेपर के पैटर्न का पता चलेगा।
- विद्यार्थी बदलाव के अनुसार विषय की तैयारी करेगा।
- हर विषय के सवालों को अच्छी तरह समझ सकेगा।
- सवालों को नए पैटर्न से हल करने का अभ्यास कर सकेगा।
- नए पैटर्न के अनुसार पेपर हल करने के लिए टाइम मैनेजमेंट कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed