फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CBSE Board changed the exam pattern of High School and Inter

सीबीएसई बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा पेटर्न बदला

Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board changed the exam pattern of High School and Inter
सीबीएसई बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा पैटर्न बदला
विज्ञापन

बिजनौर। सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं व बारहवीं का परीक्षा पैटर्न बदला है। अब बोर्ड परीक्षा दोनों टर्म में होगी। परीक्षा की कार्य योजना विद्यालयों को मिल गई है। विद्यालय बदलाव के अनुसार व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं। जिले में सीबीएसई बोर्ड के करीब एक लाख छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं।
लगातार दो शैक्षिक सत्र में कोरोना का प्रभाव रहा है। जिस कारण दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा नहीं हुई है। छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। जिले में सीबीएसई बोर्ड के 101 विद्यालय संचालित हैं, विद्यालयों का एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। छात्रों की आनलाइन पढ़ाई हो रही है। सीबीएसई बोर्ड ने वर्ष 2021-22 की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा के लिए कार्य योजना जारी कर दी है।
विज्ञापन

बोर्ड ने एकेडमिक सेशन को दो टर्म में बांटा
प्रत्येक टर्म में पाठ्यक्रम का लगभग 50 प्रतिशत कोर्स रहेगा। कार्य योजना में छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट वर्क को प्रभावी बनाने पर जोर है। बताया गया कि हर छात्र का उक्त तीनों के आधार पर प्रोफाइल तैयार होगा। जो अंक आवंटन का आधार बनेगा। विद्यालयों से मिली जानकारी के अनुसार पहले टर्म की परीक्षा नवंबर दिसंबर में प्रस्तावित है। पहले टर्म में पेपर में मल्टी च्वाइस सवाल होंगे। पेपर बोर्ड से आएंगे। बताया कि अब तक परीक्षा का लगातार एक ही पैटर्न रहा है। कोरोना से पैदा हुईं विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अगली कार्य योजना तैयार की गई है। पहले टर्म की परीक्षा बदलाव के साथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के निर्देश के अनुसार हो रही तैयारी
माडर्न एरा पब्लिक स्कूल मंडावर के प्रधानाचार्य संजीव कुमार राठी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर की वर्ष 2021-22 की परीक्षा को लेकर बोर्ड के निर्देश मिल गए हैं। छात्रों को निर्देश की जानकारी दी जा रही है। आनलाइन पढ़ाई नए निर्देश को ध्यान में रखकर हो रही है। छात्रों की विषय संबंधी समस्याओं को दूर किया जा रहा है। छात्रा सजल, अंशिका आदि का कहना है कि सीबीएसई बोर्ड ने वर्ष 2021-22 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा का पैटर्न बदला है। कोरोना को देखते हुए बदलाव सही है। विद्यालयों में नए पैटर्न के अनुसार हर विषय के सैंपल पेपर्स भेजे जाने चाहिए। जिससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी में मदद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed