फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   cash na milne par bank mein hungama

कैश न मिलने पर बैंक में किया हंगामा

Sat, 03 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
cash na milne par bank mein hungama
धामपुर में एचडीएफसी बैंक पर लगी खाताधारकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के धामपुर में सर्व यूपी ग्रामीण बैक में शुक्रवार को खाताधारकों ने आरबीआई के निर्देशों के अनुपालन में 24 हजार रुपये की रकम न मिलने पर हंगामा किया।  उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकांश बैँकों के अधिकारी मनमाने तौर पर परिचितों और रिश्तेदारों को रकम दे रहे हैं जबकि सबके लिए बराबर नियम होने चाहिएं। उधर, अधिकांश एटीएम खाली होने से लोगों को निराशा हुई। रेलवे स्टेशन के एसबीआई के एटीएम से दो-दो हजार का नोट उगलने से लोगों की अपेक्षा पूरी नहीं होने से उनमें असंतोष है। 
विज्ञापन


कुछ ग्राहकों ने कहा कि बैंक में शाखा प्रबंधक के शाम तक न होने से ज्यादा परेशानी बढ़ी जबकि बैँक के अन्य अधिकारियों ने बताया कि बैँक में जमा भीड़ को देख मैनेजर दूसरी जगह बैठकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। मैनेजर डयूटी से गायब नहीं है। बैंक की ओर से बताया गया कि शुक्रवार को केवल दो लाख की रकम वितरित हुई। दो-दो हजार रुपये बांटकर अधिक से अधिक लोगों को बांटने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


एचडीएफसी के एटीएम में भी कैश खत्म होने के कारण दिक्कतें आईं। दिनभर यहां पर भारी भीड़ जमा रहने से कैश निकालने को लेकर लोगों में अफरातफरी रही। नरेश कुमार, सचिन, मयंक कुमार, विमल चौहान, ममता रानी, सविता रानी का कहना है कि उनके घर में सब्जी के लिए पैसे नहीं है। आटा भी दुकानदार से उधार में खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। कैैश न मिलने से गांव के एक डांस स्कूल में फीस न होने के कारण कई बच्चों ने जाना बंद कर दिया है। संचालक रोमियो मयूर का  कहना है कि ऐसा होने से रोजीरोटी के लाले पड़ गए हैअफजलगढ़, कासमपुरगढ़ी, हरेवली, शेरकोट में भी कैैश को लेकर लोगों में मारामारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed