{"_id":"66bbbaac1f4cba8c11090b94","slug":"case-registered-when-medicine-samples-turn-out-to-be-sub-standard-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-128810-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दवाइयों के नमूने अधोमानक आने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दवाइयों के नमूने अधोमानक आने पर केस दर्ज
विज्ञापन
बिजनौर। दवाइयों के नमूने अधोमानक पाए जाने पर औषधि निरीक्षक ने दवा की चार निर्माता कंपनियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज कराया है।
औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि जेएमएम लैबोरेट्रीज सिरमोर की कंपनी का लेकोसेक एम दवा का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया। एस्कोफिक्स-50 और जेनफी-ओ दवा अमेस्टर लैब बद्दी कंपनी ने बनाई थी, जो अधोमानक मिलीं। इसके अलावा रेवडी-डीएसआर दवा अल्ट्रा ड्रग प्राइवेट लिमिटेड सोलन कंपनी ने बनाई थी। जो जांच में मानकों पर खरी नहीं उतरी। वहीं वेलनेक-पी दवा पार्क फार्मास्यूटिकल, बद्दी कंपनी ने बनाई थी। यह दवा भी जांच में अधोमानक पाई गई थी।
औषधि निरीक्षक ने इन सभी दवा निर्माता कंपनियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में केस दायर किया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि लगातार दवाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट अधोमानक और फेल आने पर कार्रवाई भी जा रही है।