फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case registered against person who made false complaint against policemen

Bijnor News: पुलिसकर्मियों के विरुद्ध झूठी शिकायत करने वाले पर केस दर्ज

Wed, 11 Oct 2023 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Case registered against person who made false complaint against policemen
मुरादाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

गांव राजा का ताजपुर निवासी अनुज कुमार ने दर्ज कराई थी झूठी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
शिवाला कलां (बिजनौर)। नूरपुर थाना पुलिस ने तीन पुलिस कर्मियों के विरुद्ध रिश्वत लेने के झूठे आरोप लगाने वाले शिकायत कर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कोई भी आरोप सत्य नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।


थाना अध्यक्ष नूरपुर संजय कुमार ने बताया 22 अगस्त 2023 की रात जनपद मुरादाबाद थाना कांठ गांव जमना खास निवासी मोहम्मद शाहिद, गांव मोढीं हजरतपुर निवासी अनुज कुमार, थाना नूरपुर गांव राजा का ताजपुर निवासी सुहेब को जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अगले दिन थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया था। आरोपी अनुज कुमार ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर को प्रार्थना पत्र देकर सिपाही सचिन कुमार, परमवीर पवार, शुभम त्यागी पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बिजनौर के कहने पर थाने में तीनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जांच कराई गई। प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोप असत्य पाए गए। सिपाही सचिन कुमार की तहरीर पर झूठे प्रार्थना पत्र देने वाले गांव राजा का ताजपुर निवासी अनुज कुमार के विरुद्ध भिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed