फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case registered against 64 for blocking the highway

Bijnor News: हाईवे जाम करने में 64 के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 22 Dec 2024 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 64 for blocking the highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस की ओर से गांव नौरंगाबाद निवासी 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। नीरज हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 17 दिसंबर को मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगाने में यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरोगा श्याम पाल सिंह की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बताया कि गांव नौरंगाबाद निवासी 30 वर्षीय नीरज जाटव की 16 दिसंबर की शाम को विवाद के चलते कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 17 दिसंबर की शाम परिजनों और ग्रामीणों ने मुरादाबाद हाईवे जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी।
विज्ञापन

इससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शांति भंग करने, राजमार्ग बाधित करने, पुलिस विभाग को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed